Hindi

Sharad Purnima 2024: धन लाभ के लिए शरद पूर्णिमा की रात करें ये 5 उपाय

Hindi

कब है शरद पूर्णिमा?

16 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। धन लाभ के लिए शरद पूर्णिमा की रात में खास उपाय करने चाहिए। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

देवी लक्ष्मी की पूजा करें

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। इसलिए रात में देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें

शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्मी मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए। मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का उपयोग करें तो और भी अधिक शुभ रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

शरद पूर्णिमा की रात में खीर बनाने की परंपरा भी है। पहले देवी लक्ष्मी को इस खीर का भोग लगाएं बाद में इसे प्रसाद रूप में खाएं। इससे भी आपको किस्मत का साथ मिलेगा।

Image credits: Getty
Hindi

कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें

शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने बैठकर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। कनकधारा का पाठ करने से आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।

Image credits: Getty
Hindi

घर में लगाएं 5 दीपक

शरद पूर्णिमा की रात घर में 5 जगहों पर दीपक जरूर जलाएं। ये 5 स्थान हैं- मुख्य द्वार के दोनों ओर, किचन, तुलसी के पौधे के पास, छत पर और घर के मंदिर में।

Image Credits: Getty