Ravivar Ko Kya Kare-Kya Nahi: रविवार को किसकी पूजा करें, , किस रंग के कपड़े पहनें, क्या उपाय करें?

Published : May 30, 2024, 02:16 PM IST
Sunday-dos-and-donts

सार

Ravivar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में हर वार के अनुसार, कुछ नियम बताए गए हैं जैसे रविवार को किस देवता की पूजा करें, इस दिन कौन-से काम न करें और किस रंग के कपड़े पहनें आदि। 

Ravivar Astrology Facts: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं जैसे रविवार, सोमवार आदि। प्रत्येक वार से जुड़े कुछ खास नियम हमारे विद्वानों ने बनाए हैं, इनका वर्णन विभिन्न धर्म ग्रंथों में मिलता है। मान्यता है कि किसी खास वार को कुछ काम करने से शुभ फल मिलते हैं और कुछ खास इस दिन करने से बचना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें रविवार को किसकी पूजा करनी चाहिए, इस दिन कौन-से रंग के कपड़े पहनें आदि…

रविवार को किस देवता की पूजा करें? (Ravivar Ko Kiski Puja kare)
रविवार में रवि का अर्थ है सूर्य। इस वार के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। यानी रविवार को सूर्य देव की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से पितरों से संबंधित दोष दूर होते हैं और जीवन में मान-सम्मान मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक बताया गया है।

रविवार को किस रंग के कपड़े पहनें? (Ravivar Ko Kis Rang Ke Kapde Pahne)
शुभ फल पाने के लिए रविवार को नारंगी, केसरिया या चमकीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और परेशानियों का अंत होता है।

रविवार को ये उपाय करें… (Ravivar Ko Kya Upay Kare)
- रविवार की सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्घ्य दें।
- रविवार को कुमकुम का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें, इससे सफलता मिलेगी।
- रविवार को विधि-विधान से गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ रहता है।
- रविवार को सूर्य से संबंधित चीजों जैसे गुड़, गेहूं, तांबा आदि चीजों का दान करना चाहिए।
- रविवार को लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ माना गया है।

रविवार को क्या न करें…(Ravivar Ko Kon Se Kam Na Kare)
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को तेल मालिश नहीं करवानी चाहिए।
- रविवार को तामसिक चीजें जैसे मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- रविवार को बाल भी नहीं करवाने चाहिए, इससे अशुभ फल मिलते हैं।
- रविवार को गहरे रंग जैसे-काला, नीला, भूरा के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
- रविवार को पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat Puja Samgri List: पहली बार कर रहे हैं वट सावित्री व्रत तो न भूलें कोई भी सामग्री, नोट करें पूरी लिस्ट


Shani Jayanti 2024: जून 2024 में मनाई जाएगी शनि जयंती, ये 5 उपाय करने से दूर होंगी साढ़ेसाती-ढय्या वालों की परेशानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम