Nirjala Ekadashi Upay: निर्जला एकादशी पर करें ये 5 उपाय, दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में

Published : Jun 06, 2025, 09:42 AM ISTUpdated : Jun 06, 2025, 12:01 PM IST
nirjala ekadashi upay

सार

Nirjala Ekadashi 2025: इस बार 6 जून, शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत किया जाएगा। ये साल की सबसे बड़ी एकादशी है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल सकता है।

Nirjala Ekadashi Remedy in Hindi: धर्म ग्रंथों के अनुसार वैसे तो एक साल में कुल 24 एकादशी आती है, लेकिन इन सभी में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। इसे साल की सबसे बड़ी एकादशी भी कहा जाता है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं जाएं तो दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदला जा सकता है। आगे जानिए निर्जला एकादशी के उपाय…

निर्जला एकादशी पर किन चीजों का दान करें?

महाभारत के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन अनाज, कपड़े, गाय, आसन, कमण्डल और छाते का दान किसी योग्य ब्राह्मण को करना चाहिए। अगर ब्राह्मण न हो तो किसी जरूरतमंद को भी ये चीजें दान की जा सकती हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

निर्जला एकादशी के उपाय

निर्जला एकादशी ज्येष्ठ मास में आती है, इस समय सूर्य की गर्मी बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इस एकादशी पर गर्मी से बचने के लिए जरूरतमंदों को छाता दान करने चाहिए। जिन लोगों के पास जूता-चप्पल न हो, उन्हें इन चीजों का दान करें। जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

निर्जला एकादशी पर क्या दान करें?

निर्जला एकादशी पर किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अपनी इच्छा अनुसार अनाज, फल या सब्जी का दान करना चाहिए। इन चीजों से बना भोजन अनेक लोगों को मिलेगा, जिससे आपका दुर्भाग्य भी कम होगा और आप पर भगवान की कृपा भी बनी रहेगी।

निर्जला एकादशी पर किन्हें कराएं भोजन?

निर्जला एकादशी पर पशु-पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें। पशु-पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी की व्यवस्था करें। मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर तालाब या नदी में डालें। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी है तो इन उपायों से वो जल्दी ही दूर हो सकती हैं।

निर्जला एकादशी पर कौन-सा मंत्र बोलें?

निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके ही मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें। इससे आपका जीवन सुखमय बना रहेगा। ये है भगवान विष्णु का अचूक मंत्र- ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम