दाएं गाल पर तिल का लव लाइफ से कनेक्शन, जानें इन 10 जगह पर तिल का मतलब

Published : Sep 21, 2024, 03:51 PM IST
palmistry-mole-on-face

सार

Mole On Face: हमारे शरीर पर कईं स्थानों पर छोटे-छोटे काले निशान होते हैं, इन्हें तिल कहते हैं। समुद्र शास्त्र में तिल के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। ये तिल भी हमारे भविष्य पर गहरा असर डालते हैं। 

Body Parts Astrology: समुद्र शास्त्र ज्योतिष की ही एक शाखा है। इसमें शरीर के छोटे-छोटे चिह्न से लेकर तिल के आकार, रंग और बनावट के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ये तिल शरीर के किसी भी अंग पर हो सकते हैं। समुद्र शास्त्र में शरीर के तिलों पर भी गहरा अध्ययन किया गया है। आगे जानिए शरीर पर कहां तिल हो तो उसका हमारे जीवन पर क्या असर होता है…

शिरसि धनागमम्। केशान्ते सौभाग्यम्। ललाटे धनसंचयम्। भ्रुवोर्दौर्भाग्यम्।
संगमे दौ:शील्यमिष्टसंगमं च। नेत्रपुटयो: शोकम्। नेत्रयोरिष्टदर्शनम।
शंखदेशे प्रव्रज्याम्। चिंतामश्रुपाते।। (पाराशर संहिता)

1. माथे पर तिल का चिह्न हो तो व्यक्ति को धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलता है। स्त्रियों के माथे पर बाईं ओर तिल का होना उत्तम फल देने वाला माना गया है, वहीं पुरुषों में माथे के दाईं ओर तिल होना शुभ होता है।
2. बालों की शुरूआत में या गर्दन के अंत में तिल का होना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग जीवन के हर क्षेत्र में नाम कमाते हैं और खेल-कूद में भी अव्वल होते हैं।
3. जिस व्यक्ति के भौंहों के बीच में तिल का निशान होता है, ऐसे लोग दुर्भाग्यशाली होते हैं। इन्हें कभी किस्मत का साथ नहीं मिलता। इनका जीवन गरीबी और परेशानी में गुजरता है।
4. आंख की पलकों के स्थान पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है और छोटी-छोटी बातों पर डिप्रेशन में चला जाता है। ऐसे लोग काफी भावुक भी होते हैं।
5. नाक पर तिल हो तो व्यक्ति अच्छे खाने का शौकिन होता है। इन्हें अच्छे कपड़े पहनने का भी बहुत शौक होता है। ये हर काम सोच-समझकर करते हैं और दूरदर्शी होते हैं।
6. यदि किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति की लव लाइफ बहुत शानदार होती है। उसके कईं लड़कियों से अफेयर होते हैं। और यदि बाएं गाल पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन भर एक ही लड़की के प्रेम में पागल रहता है।
7. व्यक्ति के ऊपर वाले होंठ पर तिल हो ऐसा व्यक्ति हमेशा वासना में डूबा रहता है और इनके कईं अफेयर भी होते हैं। इनकी लव लाइफ भी अच्छी रहती है। नीचे के होंठ पर तिल हो तो व्यक्ति कंजूस होता है।
8. गले में तिल होने पर ऐशो-आराम से जीने वाला होता है। ये तामसिक प्रवृत्ति के यानी शराब और मांस के शौकिन होते हैं।
9. कान पर तिल का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति पढ़ने-लिखने में होशियार होता है और अपने परिवार का नाम रोशन करता है।
10. ठोड़ी पर चिह्न हो तो व्यक्ति का जीवन दुख में गुजरता है और इन्हें माता-पिता का सुख कम ही प्राप्त होता है।


ये भी पढ़ें-

कौन होगा सक्सेस-कौन बनेगा सबका दुलारा...किस्मत बताती है हाथ की ये वाली अंगुली!


सिर्फ किस्मत वाली लड़कियों की हथेली में होते हैं ये 10 निशान


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम