Sant Kabir Jayanti 2023 Wishes & Quotes: अपने दोस्तों से शेयर करें ये शुभकामना संदेश और दें कबीर जयंती की बधाई

Published : Jun 03, 2023, 05:08 PM ISTUpdated : Jun 04, 2023, 08:16 AM IST

Sant Kabir Jayanti 2023 Wishes In Hindi: संत कबीर हमारे देश के महान विद्वानों में से एक थे। उनके लाइफ मैनेजमेंट आज भी हमारे लिए बहुत काम के हैं। इस बार संत कबीर की जयंती 4 जून, रविवार को मनाई जाएगी। 

PREV
18
संत कबीर जयंती के बधाई संदेश...

हर साल की तरह इस साल भी संत कबीर के अनुयायी उनकी जयंती धूम-धाम से मनाएंगे। इस बार संत कबीर का जयंती पर्व 4 जून, रविवार को है। संत कबीर भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उनके बताई गए लाइफ मैनेजमेंट सूत्र आज भी हमारे लिए उपयोगी हैं। उन्होंने दोहों के माध्यम से कई ऐसे बातें कहीं हैं जिनमें गूढ़ रहस्य छिपा है। संत कबीर जयंती (Sant Kabir Jayanti 2023 Wishes & Quotes) के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें शुभकामना संदेश और कोट्स…

28
Sant Kabir Jayanti 2023 Wishes

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय,
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।
अर्थ- मैं संसार में बुराई खोजने चला तो मुझे कोई बुरा न मिला। जब अपने मन में झांका तो पाया मुझसे बुरा कोई नहीं है।

आप सभी को कबीर जयंती की शुभकामनाएं

38
Sant Kabir Jayanti 2023 Quotes

तिनका कबहुं ना निन्दिये, जो पांवन तर होय,
कबहुं उड़ी आंखिन पड़े, तो पीर घनेरी होय।
अर्थ- कभी किसी को कम नहीं आकना चाहिए। छोटा तिनका भी उड़कर आंख में आ गिरे तो गहरी पीड़ा देता है।

कबीर जयंती की बहुत-बहुत बधाई

48
Sant Kabir Jayanti 2023 Shubkamna Sandesh

बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर
पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर।
अर्थ- खजूर का पेड़ लंबा होने के बाद भी फायदा नहीं देता। इसलिए ऐसा काम कीजिए जिससे समाज को उसका फायदा मिले।

संत कबीर जयंती की बधाई

58
संत कबीर जयंती के शुभकामना संदेश हिंदी में

जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान
मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान
अर्थ- हमेशा व्यक्ति के गुणों को देखकर उसका सम्मान करना चाहिए। जात-पात, ऊंच-नीच तो सिर्फ दिखावा है।

कबीर जयंती 2023 की बधाई

68
happy sant kabir jayanti message

चाह मिटी, चिंता मिटी मनवा बेपरवाह,
जिसको कुछ नहीं चाहिए वो शहनशाह
अर्थ- सबकुछ मिलने के बाद भी कोई सुखी नहीं रहता। जो व्यक्ति जितने कम में संतोष कर लेता है, वही वास्विकता में राजा होता है।

संत कबीर जयंती की शुभकामनाएं

78
Sant Kabir Jayanti 2023 Greetings

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय
अर्थ- किसी भी काम का फल तुरंत नहीं मिलता। जैसे पेड़ को सौ घड़े पानी से भी सींच दें, तब भी उस पर फल तो ऋतु आने पर ही लगेंगे।

कबीर जयंती की बहुत-बहुत बधाई

88
संत कबीर जयंती के बधाई संदेश

बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि
हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि
अर्थ- भाषा से ही हमारे व्यक्तित्व की पहचान होती है। वाणी से ही लोग हमारा सम्मान करते हैं, इसलिए हमेशा सोच-समझकर ही बोलें।

संत कबीर जयंती की शुभकामना

Recommended Stories