Sawan 2024: 19 अगस्त को सावन 2024 का अंतिम दिन, ये 5 उपाय बचाएंगे परेशानियों से

Published : Aug 19, 2024, 09:31 AM IST
sawan 2024 upay

सार

Sawan 2024: आज (19 अगस्त, सोमवार) सावन 2024 का अंतिम दिन है। खास बात ये है कि इस दिन सोमवार का संयोग भी बन रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

Sawan 2024 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन भगवान शिव को अति प्रिय है। आज (19 अगस्त) इस महीने का अंतिम दिन है। खास बात ये है कि इस दिन सोमवार का संयोग भी बन रहा है, जो कि बहुत खास है। रक्षाबंधन का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन शिवपुराण के कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

भगवान शिव को बांधें रक्षासूत्र
सावन महीने के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव को भी रक्षा सूत्र अर्पित करें और मन ही मन जीवन में चल रही परेशानियां से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

चंद्रमा की पूजा-व्रत करें
सावन के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है, जिसके स्वामी चंद्रदेव हैं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है, वे यदि इस दिन चंद्रमा से संबंधित शुभ फल पाने के लिए व्रत-पूजा करें तो इनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

जरूरतमंदों को दान करें
पूर्णिमा तिथि दान के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। रक्षाबंधन के मौके पर जरूरतमंदों को अनाज, पैसा, भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करने से ग्रहों से संबंधित दोष दूर होते हैं और गुड लक भी बढ़ता है। ये दान किसी गरीब ब्राह्मण को भी कर सकते हैं।

भगवान सत्यनारायण की पूजा करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन घर में भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं और अपने परिचितों व रिश्तेदारों को भी कथा सुनने के लिए आमंत्रित करें। ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

शिवजी को चढ़ाएं चावल
शिवपुराण के अनुसार, शिवजी के चावल चढ़ाने से धन लाभ के योग बनते हैं। ये उपाय यदि सावन के अंतिम दिन किया जाए तो और भी अधिक शुभ फल मिलते हैं। जो लोग धन की इच्छा रखते हैं, उन्हें इस दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Rakshabandhan 2024 पर बहनें करें ये 5 काम, भाई रहेगा खुशहाल


Rakshabandhan 2024 पर न करें ये 5 काम, नहीं तो बाद में होंगे परेशान


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम