Sawan 2024 में करें महादेव के इन 5 मंत्रों का जाप, टल जाएंगे आने वाले संकट

Published : Jul 29, 2024, 10:57 AM IST
shiv mantra

सार

Sawan 2024 Upay: सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने में शिवजी के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। इन मंत्रों को जाप से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

Shiv Mantra Sawan 2024: भगवान शिव की भक्ति की महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 19 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में शिव भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शिवजी को खुश करने के लिए अनेक मंत्र बनाए गए हैं। इन मंत्रों का जाप सावन में यदि पूरे विधि-विधान से किया जाए तो जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे जानें शिवजी के ऐसे ही 5 अचूक मंत्रों के बारे में…
1. ऊं नमः शिवाय
2. ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
3. ऊं तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।
4. करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं।
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥
5. शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

कैसे करें मंत्रों का जाप?
- इन मंत्रों का जाप सुबह करना सबसे अधिक शुभ होता है। सावन में इन मंत्रों का जाप आप रोज भी कर सकते हैं और यदि ऐसा न कर पाएं तो सावन के सोमवार को भी ये उपाय करें।
- मंत्र जाप से पहले स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनें। मंत्र जाप शुरू करने से पहले भगवान शिव जी की पूजा करें। ये पूजा आप अपने घर पर किसी मंदिर में भी कर सकते हैं।
- शिवजी के चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। मंत्र जाप जमीन पर बैठकर न करें। बैठने के लिए कुश के आसन का उपयोग करें। रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करना शुभ होता है।
- कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। इससे ज्यादा मंत्र जाप भी आप अपनी इच्छा अनुसार कर सकते हैं। मंत्र जाप के बाद हाथ जोड़कर शिवजी से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
- इस तरह सावन में रोज शिव मंत्रों का जाप करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी अपने आप दूर हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

कब है Nag Panchami 2024, कैसे करें पूजा? जानें मुहूर्त-मंत्र, आरती


सावन शिवरात्रि 2024 कब, 2 या 3 अगस्त? नोट करें डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम