Shivji Ke Mantra: सावन मास में करें शिवजी के इन 5 में से किसी 1 मंत्र का जाप, जाग सकती है सोई किस्मत

Published : Jul 15, 2023, 08:56 AM ISTUpdated : Jul 16, 2023, 02:44 PM IST
sawan shivratri mantra

सार

Sawan Shivratrai Mantra: इस बार सावन शिवरात्रि का पर्व 15 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन की गई शिव पूजा का फल कई गुना होकर मिलता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस दिन यदि शिवजी को कुछ मंत्रों का जाप विधि-विधान से कर लिया जाए तो किस्मत चमक सकती है। 

सावन मास में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। मंत्र जाप भी इनमें से एक है। इन मंत्रों का जाप वैसे तो पूरे सावन मास में किया जा सकता है, लेकिन कुछ खास मौकों पर ये उपाय किये जाए तो सोई किस्मत चमक सकती है। ऐसा ही एक खास मौका है सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratrai 2023), जो इस बार 15 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन किए गए मंत्र जाप का कई गुना फल महादेव प्रदान करते हैं। (Sawan Shivratrai Mantra) आगे जानिए शिवजी के 5 मंत्रों और इनकी जाप विधि से बारे में…


मंत्र-1
ॐ नमः शिवाय

मंत्र-2
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

मंत्र-3
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

मंत्र-4
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

मंत्र-5
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

इस विधि से करें इन मंत्रों का जाप
- सावन शिवरात्रि पर पूरे दिन किसी भी समय इन मंत्रों का जाप किया जा सकता है, लेकिन यदि रात्रि में ये उपाय किया जाए तो बहुत ही शुभ रहता है। क्योंकि सावन शिवरात्रि की पूजा भी रात में ही करने का विधान है।
- सबसे पहले हाथ में जल, चावल और फूल लेकर मंत्र जाप का संकल्प लें। जैसे आप कितने मंत्रों का जाप करेंगे आदि। साथ ही अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भी महादेव से निवेदन करें।
- किसी साफ स्थान पर शिवलिंग या शिवजी की तस्वीर रखकर पहले पूजा करें। हार-फूल, बिल्व पत्र चढ़ाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ये दीपक मंत्र जाप के दौरान निरंतर जलते रहना चाहिए।
- मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का और बैठने के लिए कुशा के आसन का उपयोग करें। इसके बाद शिवजी को प्रणाम करते हुए मंत्र जाप शुरू करें। इस दौरान मन में कोई दूसरा भाव न आए।
- मंत्र जाप के बाद शिवजी की आरती करें और एक बार फिर से अपनी मनोकामना शिवजी के सामने बोलें। इस तरह मंत्र जाप करने से आपकी सोई किस्मत भी जाग सकती है।


ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2023 Upay: सावन शिवरात्रि की रात होती है बहुत खास, 1 उपाय दूर कर सकता है जीवन भर की गरीबी


Sawan Shivratri 2023: महादेव की कृपा पाने का दिन है सावन शिवरात्रि, इस विधि से करें शिवजी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती


आज सावन शिवरात्रि पर करें 7 उपाय, महादेव से जो मांगेंगे-वो सब मिलेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम