Sawan Shivratri 2023 Upay: सावन शिवरात्रि की रात होती है बहुत खास, 1 उपाय दूर कर सकता है जीवन भर की गरीबी

Published : Jul 14, 2023, 05:19 PM ISTUpdated : Jul 15, 2023, 08:11 AM IST
Sawan-Shivratri-2023-Upay

सार

Sawan Shivratri 2023 Upay: सावन में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। इन उपायों को करने से धन लाभ के साथ-साथ अन्य फायदे भी होते हैं। ये उपाय यदि सावन की शिवरात्रि को किया जाए तो और भी शुभ फल मिलते हैं। 

उज्जैन. सावन मास (Sawan 2023) 4 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 31 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान शिव पूजा का एक दुर्लभ संयोग 15 जुलाई, शनिवार को बन रहा है। इस दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का संयोग रहेगा। इस दिन सावन शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में रात्रि में शिव पूजा का विधान है। सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) की रात को यदि एक आसान उपाय किया जाए तो धन लाभ के साथ-साथ हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए इस उपाय के बारे में…

सावन शिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय (Sawan Shivratri 2023 Upay)
- 15 जुलाई, शनिवार यानी सावन शिवरात्रि की रात लगभग 12 बजे अपने आस-पास स्थित किसी ऐसे शिव मंदिर में जाएं जो एकांत स्थान पर हो।
- वहां जाकर पहले मंदिर की सफाई करें। शिवजी पर जल, चावल, फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
- पूजा के बाद रुद्राक्ष की माला से ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। अपनी मनोकामना नंदी के कान में बोलकर घर चले आएं।
- इस उपाय से जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है, साथ ही आपको धन लाभ के बड़े योग भी बन सकते हैं।

जानें इस उपाय से जुड़ी कथा (Kuberdev Ki Katha)
इस उपाय से जुड़ी एक कथा भी ग्रंथों में बताई गई है। उसके अनुसार, किसी समय गुणानिधी नाम का एक व्यक्ति किसी गांव में रहता था। वह अत्यंत गरीब था। कभी-कभी तो उसे भोजन तक नहीं मिल पाता था। एक दिन रात को भोजन न मिलने के कारण वह इधर-उधर घूमते हुए एक शिव मंदिर में पहुंच गया। अंधेरा अधिक होने के कारण उसने रात वहीं रुकने का फैसला किया। मंदिर में उजाला करने के उद्देश्य से उसने अपनी कमीज जला दी और रात भर वहीं बैठकर शिवजी की पूजा करने लगा। उसकी रात भर की तपस्या से शिवजी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंगे गुणानिधि को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष यानी धन के स्वामी कुबेर देव का पद प्रदान कर दिया।



ये भी पढ़ें…

Sawan Shivratri 2023: क्या है महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि में अंतर, क्या जानते हैं आप?


Sawan Shivratri 2023: ये मंत्र बोलकर करें सावन शिवरात्रि का व्रत-पूजा, जानें पूजन सामग्री की लिस्ट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती


इस शिव मंदिर में मारे गए थे हजारों बेगुनाह, इसके रहस्य आज भी ‘अनसुलझे’

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम