Sawan Somvar 2023: सावन के 8 में से 5 सोमवार पर शिव पूजा का दुर्लभ संयोग, सालों में 1 बार आता है ऐसा मौका, जानें क्यों खास रहेंगे ये 5 सोमवार?

Published : Jul 09, 2023, 04:25 PM IST

Sawan Somvar 2023: सावन मास 4 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 31 अगस्त तक रहेगा। यानी इस बार सावन मास 59 दिन का रहेगा। ऐसा सावन का अधिक मास होने के कारण होगा। इस बार सावन के सोमवार भी 8 रहेंगे, इनमें से 5 सोमवार पर शिव पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 

PREV
16
सावन सोमवार पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैसे तो पूजा सावन मास ही शिवजी के लिए बहुत शुभ है, लेकिन इस महीने के सोमवार पर की गई शिव पूजा का विशेष महत्व है। (Sawan Somvar 2023) इस बार सावन मास 4 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त तक रहेगा। सावन का अधिक मास होने से इस बार सावन 59 दिनों का होगा। इन 59 दिनों में 8 सावन सोमवार आएंगे। इनमें से 5 सावन सोमवार पर शिव पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। आगे जानिए कब-कब आएंगे ये 5 सोमवार और क्यों खास रहेंगे…

26
10 जुलाई को पहला सावन सोमवार (Sawan Somvar 10 July 2023)

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को रहेगा। इस दिन अष्टमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। अष्टमी तिथि के स्वामी रुद्रदेव हैं जो कि शिव का ही स्वरूप है। अष्टमी तिथि शिव पूजा के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। सावन के पहला सोमवार पर अष्टमी तिथि होने से ये दिन शिव पूजा के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन मातंग, सुकर्मा, बुधादित्य नाम का शुभ योग भी रहेंगे।

36
17 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार ((Sawan Somvar 17 July 2023)

सावन का दूसरा सोमवार, 17 जुलाई को रहेगा। इस दिन अमावस्या तिथि रहेगी। सावन की अमावस्या पर हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। सोमवार को अमावस्या होने से सोमवती अमावस्या भी कहलाएगी। इसके पहले सावन में सोमवती अमावस्या का संयोग 3 साल पहले यानी 2023 में बना था। सावन, सोमवार और अमावस्या ये तीनों ही शिव पूजा के लिए बहुत शुभ मानी गई हैं।

46
14 अगस्त को सावन का छठा सोमवार (Sawan Somvar 14 August 2023)

सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त को रहेगा। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा, जिसे शिव चतुर्दशी व्रत भी कहते हैं। शिवपुराण के अनुसार, इसी तिथि पर महादेव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। सावन मास में मासिक शिवरात्रि और सोमवार का संयोग बनना बहुत ही शुभ है। इसलिए ये सावन सोमवार भी शिवपूजा के लिए अति शुभ रहेगा।

56
21 अगस्त को सावन का सातवां सोमवार (Sawan Somvar 21 August 2023)

सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त को रहेगा। इस दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। सावन सोमवार पर नागपंचमी पर्व का संयोग भी कई सालों में एक बार बनता है। इसके पहले ऐसा संयोग साल 2019 में 5 अगस्त को बना था। इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा।

66
28 अगस्त को सावन का आठवां सोमवार (Sawan Somvar 21 August 2023)

सावन का अंतिम और आठवां सोमवार 28 अगस्त को रहेगा। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में शिवजी की पूजा ही मुख्य रूप से की जाती है। सावन में प्रदोष व्रत का संयोग बनना भी दुर्लभ है। इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 शुभ योग भी बन रहे हैं, जो हर तरह की कामना पूरी करने वाले हैं।


ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2023: जुलाई 2023 में सावन की अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 4 उपाय दिलाएंगे बड़ा फायदा


Sawan Somwar Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा सावन सोमवार व्रत का फल


Mahakal Sawari 2023: कब निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, क्या रहेगा रुट, किस रूप में दर्शन देंगे भगवान?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories