Sawan Special: सपने में दिखाई दी ये चीजें तो समझ जाइए महादेव अब बदलेंगे आपकी किस्मत

Published : Jul 15, 2025, 02:01 PM IST
Mahadev

सार

Sawan Somwar Mahadev: सपने में यदि आपको महादेव से जुड़ी चीजें दिखाई देती है, जैसे कि सांप, शिवलिंग आदि तो इसका मतलब ये कि महादेव आपके जीवन की सारी परेशानियां खत्म करने वाले हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से यहां।

नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालु महादेव की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। कई बार हमारे सपने में खुद महादेव दर्शन देने के लिए आते हैं, लेकिन उसका अंदाज हम नहीं लगा पाता है। वो खुद से जुड़ी कोई न कोई चीज आपको सपने में जरूर दिखाते हैं। जोकि इस बात का संकेत देती है कि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली है।

शिवलिंग

भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के जरिए की जाती है। यदि आपको सपने में शिवलिंग दिखाई देते हैं तो इसका मतलब ये है कि आपके जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर होने वाले हैं।

त्रिशूल

सपने में त्रिशूल दिखना भी काफी शुभ होता है। इसका मतलब ये होता है कि आपके जीवन की सारी परेशानी जल्दी दूर होने वाली है।

डमरू

यदि आपको डमरू सपनों में दिखाई देता है। तो इसका सीधा ताल्लुक आपके करियर और व्यापार से होता है, जिसमें आपको लाभ हो सकता है।

शिव मंदिर

सपने में आपको शिव मंदिर के दर्शन होते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की शुरुआत होती है।

शिव तांडव

आपके सपने में यदि शिव तांडव करते हुए दिखाई देते हैं तो ये इस बात का संकेत है कि आपके लंबे व्यक्त से चली आ रही परेशानी जल्दी खत्म होने जा रही है।

नाग

सपने में नाग के दर्शन भी काफी शुभ साबित होते हैं। खासतौर पर काला नाग। इसका सीधा ताल्लुक धन लाभ से होता है।

सावन में महादेव की कैसे करें पूजा?

सबसे पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करने के बाद ही पूजा के लिए बैठे। घर के मंदिर में दीया जलाएं। शिवलिंग पर गंगा जल और दूध चढ़ाएं। भगवान शिव को सफेद फूल अपर्ति करें। इसके बाद बेल पत्र अर्पित करके उनका ध्यान करें। भगवान शिव की आरती करें और भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सात्विक चीजों का ही भोग आप भगवान शिव को समर्पित करें। यदि आप व्रत रख रहे हैं तो सारा दिन भगवान शिव का ध्यान करें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम