Shanivar Astro Tips: शनिवार को किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए, क्या न खरीदें, कौन-से उपाय करें?

Published : Jun 08, 2024, 01:25 PM IST
Saturday-Astro-Tips

सार

Shanivar Ke Niyam: एक सप्ताह में कुल 7 दिन होते हैं, इनमें से शनिवार भी एक है। ये सप्ताह का छठा दिन होता है। नाम से ही पता चलता है कि ये वार शनि ग्रह से संबंधित है। इस वार से संबंधित अनेक मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित हैं। 

Shanivar Ko Kya Kare-Kya Nahi: सप्ताह का छठा दिन होता है शनिवार। इस दिन का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ये वार शनिदेव से संबंधित है। इस वार से संबंधित अनेक मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित हैं जैसे इस दिन क्या करना चाहिए- क्या नहीं करना चाहिए, किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए और किस देवता की पूजा करनी चाहिए। आगे जानिए शनिवार से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में…

शनिवार को किसकी पूजा करनी चाहिए?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनिवार को शनिदेव की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। साथ ही इस दिन हनुमानजी की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि शनिवार को हनुमानजी की पूजा करने से शनिदेव से संबंधित अशुभ फलों से छुटकारा मिलता है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर होती हैं।

शनिवार को क्या करना चाहिए?
1. जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ स्थिति में हो, उन्हें शनिवार को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिदेव को तेल चढ़ाएं, नीले फूल चढ़ाएं।
2. शनिवार को शनि से संबंधित चीजों का दान भी करना चाहिए जैसे-काले कपड़े, काला कंबल, छाता, चने, तेल, लोहे का सामान और जूते-चप्पल आदि।
3. शनिवार को काले या नीले रंग के कपड़ना शुभ माना जाता है। ये शनिदेव के प्रिय रंग हैं। यदि ऐसा न कर पाएं तो जेब में इन रंगों के रूमाल भी रख सकते हैं।
4. शनिवार को हनुमानजी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना गया है।
5. शनिवार को अपने आस-पास किसी हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा लगवाने से शुभ फल मिलते हैं।

शनिवार को क्या नहीं करना चाहिए?
1. शनिवार को मांस-मदिरा आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
2. शनिवार का क्षौर कर्म जैसे नाखून काटना, बाल कटवाना, शेविंग बनवाना आदि नहीं करना चाहिए।
3. शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही इस तेल खरीदने की भी मनाही है।
4. शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
5. शनिवार से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि इस दिन पुरुषों को अपने ससुराल नहीं जाना चाहिए, इससे उनसे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Sawan Somvar 2024 List: कब से शुरू होगा सावन मास, इस महीने में कितने सोमवार आएंगे?


Shukravar Astro Tips: शुक्रवार को क्या खरीदें, किन मंत्रों का जाप करें, किस रंग का रुमाल जेब में रखें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम