Sawan Somvar 2024 List: सावन 22 जुलाई से, इस महीने में कितने सोमवार आएंगे?

Published : Jun 08, 2024, 11:07 AM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 08:14 AM IST
Sawan-Somvar-2024-List

सार

Sawan 2024 Kab Se Shuru Hoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक साल में कुल 12 महीने होते हैं। धर्म ग्रंथों में इन सभी महीनों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। इन सभी महीनों में सावन का धार्मिक महत्व सबसे अधिक है। 

Sawan Maas 2024: वैसे तो भगवान शिव की भक्ति किसी भी दिन या महीने में की जा सकती है, लेकिन सावन में शिव भक्ति का महत्व सबसे अधिक माना गया है। सावन हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है। इस महीने का मूल नाम श्रावण है, इसी का अपभ्रंश सावन हो गया है। सावन में जितने भी सोमवार आते हैं, उनका महत्व भी धर्म ग्रंथों में बताया गया है। आगे जानिए इस बार सावन मास कब से शुरू होगा और इस महीने में कितने सोमवार आएंगे…

कब से शुरू होगा सावन 2024? (When will Sawan 2024 start?)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, श्रावण यानी सावन हिंदू पंचांग पांचवां महीना है। ये महीने आषाढ़ मास के बाद शुरू होती है। 21 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा रहेगी। इसके अगले दिन से यानी 22 जुलाई, सोमवार से सावन मास की शुरूआत होगी। ये महीना 19 अगस्त, सोमार तक रहेगी। ये एक खास संयोग है कि इस बार सावन मास की शुरूआत सोमवार से हो रही है और समापन भी इसी वार को हो रहा है।

सावन 2024 में कितने सोमवार? (Sawan Somvar 2024 Dates)
- 22 जुलाई से सावन मास की शुरूआत होगी, इस दिन सोमवार रहेगा।
- सावन 2024 का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को रहेगा।
- सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को रहेगा।
- सावन की चौथी सवारी 12 अगस्त को निकलेगी।
- सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को रहेगा। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।

क्या है श्रावण महीने का महत्व?
श्रावण का शाब्दिक अर्थ है सुनना। यानी इस महीने में भगवान की कथा सुनने का नियम है। श्रावण मास सुनी गई भगवान की कथा और महत्व का फल कई गुना होकर हमें प्राप्त होता है, इसलिए इस महीने में अलग-अलग स्थानों पर शिव कथा का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा इन कथाओं को सुनकर धर्म लाभ ले सकें।


ये भी पढ़ें-

Nirjala Ekadashi 2024 Kab Hai: कब करें निर्जला एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र, मुहूर्त, आरती सहित पूरी डिटेल


महिलाएं जब ये 5 काम कर रही हों तो पुरुषों को नहीं देखना चाहिए


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम