Shanivar Ke Upay: शनिवार को करें ये 5 उपाय, नहीं होगी पैसों की कमी-बने रहेंगे मालामाल

Published : Jun 13, 2025, 04:43 PM IST
shanivar ke upay

सार

Shanivar Ke Upay: अगर आप शनिवार को शनिदेव से संबंधित कुछ खास उपाय करते हैं तो आपको मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता और आपके जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी भी नहीं होगी। 

Shanivar Ke Totke: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के स्वामी शनिदेव हैं। शनिदेव की कृपा जिस पर हो जाए वो कंगाल से मालामाल बन सकता है। शनिदेव को खुश करने के लिए विद्वानों द्वारा अनेक उपाय और टोटके बताए गए हैं। शनिवार को यदि इन उपाय और टोटकों को विधि-विधान से किया जाए तो जीवन में ऐसा कोई सुख नहीं जो आपको नहीं मिल सकता। पैसा, इज्जत, शौहरत हर सुख आपको इन उपायों के जरिए मिल सकता है। आगे जानिए शनिवार के इन उपायों के बारे में…

शनिदेव की पूजा करें

शनिदेव की कृपा पाने के लिए हर शनिवार को शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें। शनिदेव का अभिषेक तेल से करें और इस तेल में काले तिल व काली उड़द भी मिला लें। शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं और तिल से बनी चीजों जैसे गजक और रेवड़ी का भोग भी लगाएं। लगातार ये उपाय करने से जल्दी ही आपकी किस्मत चमक सकती है।

शनि की चीजों का दान करें

शनिदेव उन लोगों पर सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं जो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। हर शनिवार को जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें। जूते-चप्पल आदि चीजों का दान भी करें। कोढ़ियों को तेल से बना भोजन जैसे पूरी-भजिए आदि खिलाएं। इससे शनिदेव खुश होंगे।

पशु-पक्षियों की सेवा करें

शनिदेव आपके द्वारा किए गए गए अच्छे काम का हिसाब रखते हैं इसलिए प्रत्येक शनिवार को काली गाय को हरा चारा खिलाएं। काले कुत्ते को रोटी दें और मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। इससे भी आपकी किस्मत के सितारे चमक सकते हैं।

शनिदेव के मंत्रों का जाप करें

शनिवार के शनिदेव के मंत्रों का जाप भी विशेष रूप से करना चाहिए। साथ ही अगर शनि चालीसा का पाठ भी किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फल मिलते हैं। अगर आपको शनिदेव के मंत्र की जानकारी न हो तो किसी विद्वान से भी पूछ सकते हैं।

शनिवार को न करें ये गलतियां

अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो गलती से भी शनिवार को तेल, लोहे का सामान या जूते-चप्पल आदि न खरीदें। और न ही इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करें। शनिवार को किसी भी तरह का बुरा काम करने से बचे, इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश