Shardiya Navratri 2023: 10 शुभ योगों में शुरू होगी नवरात्रि, मां दुर्गा के आशीर्वाद से 4 राशि वाले हो सकते हैं मालामाल

Published : Oct 12, 2023, 04:00 PM ISTUpdated : Oct 13, 2023, 12:04 PM IST
navratri 2023 start date

सार

Shardiya Navratri 2023 Rashifal: शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू होने वाला है। इस बार ये पर्व 1-2 नहीं बल्कि 10 शुभ योगों में शुरू होगा, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ा गया है। इस शुभ योगों का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। 

Shardiya Navratri 2023 Start Date:हिंदू पंचांग के सातवें महीने आश्विन मास में हर साल शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू होने वाला है, जो 23 अक्टूबर, सोमवार तक रहेगा। इस बार नवरात्रि के पहले दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। इन शुभ योगों का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा। उन्हें धन लाभ के अलावा दूसरे लाभ भी होंगे। आगे जानिए नवरात्रि के पहले कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे और किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा…

नवरात्रि के पहले दिन बनेंगे ये शुभ योग (Shardiya Navratri 2023 Shubh Yog)
15 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में रहेंगे, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्ष, शंख, भद्र, पर्वत, शुभकर्तरी, उभयचरी, सुमुख, गजकेसरी और पद्म नाम के 9 अन्य योग भी बनेंगे। इस तरह ये 10 शुभ योग इस पर्व का महत्व और भी बढ़ा रहे हैं।

वृष वालों को होगा धन लाभ (Navratri 2023 Rashifal Taurus)
नवरात्रि के दौरान वृष राशि वालों को विशेष लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों के पैसे यदि कहीं अटके हुए हैं तो वे इन्हें इस समय मिल सकते हैं। कहीं लोन के लिए आवेदन दिया हुआ है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।

सिंह वालों को संपत्ति से होगा फायदा (Navratri 2023 Rashifal Leo)
इस राशि वालों को संपत्ति से फायदा होने के योग नवरात्रि के दौरान बन रहे हैं। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी इस दौरान इन्हें मिल सकती है। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। नौकरी में सभी लोग इनके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

तुला राशि को मिलेगी नौकरी (Navratri 2023 Rashifal Libra)
तुला राशि वालों को नवरात्रि के दौरान किसी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। या जो लोग पहले से नौकरी में हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े है उन्हें कोई बड़ा पद भी मिलने से संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ वाले करेंगे बड़ी डील (Navratri 2023 Rashifal Aquarius)
इस राशि के लोग नवरात्रि के दौरान बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस डील से इन्हें काफी अच्छा खास मुनाफा होगा। ये लोग नया वाहन या भूमि भी इस समय खरीद सकते हैं। नौकरी में भी इनके लिए समय काफी अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ भी हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Navratri 2023: किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा-किस वाहन पर जाएंगी, शुभ-अशुभ संकेत?


Solar Eclipse 2023 In India Date and Time: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शनिवार को, जानें भारत में दिखेगा या नहीं, असर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम