Halloween 2023: 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘हैलोवीन फेस्टिवल’, क्या है इसका भूत-प्रेतों से कनेक्शन?

Published : Oct 10, 2023, 11:09 AM ISTUpdated : Oct 30, 2023, 05:17 PM IST
Halloween 2023

सार

Halloween 2023: विदेशों में भी कईं तरह की अजीब परंपराएं निभाई जाती हैं। हैलोवीन भी इनमें से एक है। हेलोवीन फेस्टिवल में लोग भूत-प्रेत का गेटअप करते हैं। इस पर्व को मनाने के पीछे कईं मान्यताएं हैं। ये विदेशों का एक लोकप्रिय त्योहा है। 

उज्जैन. आप सभी ने कभी न कभी हैलोवीन फेस्टिवल का नाम जरूर सुना होगा। ये त्योहार विदेशों में मनाए जाने वाले लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। ये त्योहार क्यों मनाते हैं, इसकी शुरूआत कैसे हुई। (Halloween 2023) इन सभी तथ्यों के पीछे कईं मान्यताएं जुड़ी हैं। ये त्योहार हर साल अक्टूबर में मनाया जाता है। इस फेस्टिवल की सबसे खास बात ये है कि इसमें सभी लोग भूत-प्रेत का गेटअप बनाकर घूमते हैं। आगे जानिए हैलोवीन फेस्टिवल से जुड़ी खास बातें…

क्या है हैलोवीन शब्द का अर्थ? (What is the meaning of the word Halloween?)
हैलोवीन एक स्कॉटिश शब्द है, जो सभी हैलोज की पूर्व संध्या से आया है। हैलोवीन का अर्थ है पवित्र करना। ये फेस्टिवल हर साल अक्टूबर की अंतिम तारीख यानी 31 को मनाय जाता है। इस बार भी ये फेस्टिवल इसी दिन मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है।

कैसे हुई हैलोवीन की शुरूआत? (How did Halloween start?)
हैलोवीन का इतिहास काफी पुराना है। ये फेस्टिवल लगभग 2 हजार साल पहले ‘आल सेट्स डे’ के रूप में पूरे उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था। कुछ इतिहासकारों का ये भी मानना है कि हैलोवीन प्राचीन सेल्टिक त्योहार का ही एक रूप है, जिसे सम्हैन कहा जाता था।

क्या है हैलोवीन की मान्यता? (What is the belief of Halloween?)
हैलोवीन को लेकर मान्यता है कि इस दिन मतृ लोगों की आत्माएं धरती पर आकर जीवित आत्माओं के लिए परेशानी उत्पन्न करती हैं। इन बुरी आत्माओं को भगाने के लिए लोग भूत-प्रेत जैसे कपड़े पहनते हैं। ताकि वे आत्माएं धरती से चली जाएं। इसके अलावा इन्हें भगाने के लिए आग जलाई जाती है और उसमें मरे हुए जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं।

कैसे मनाते हैं हैलोवीन? (How do you celebrate Halloween?)
हैलोवीन पर लोग भूत-प्रेत का गेटअप तो बनाते ही हैं, साथ ही इस दिन वे जैक ओ लैंटर्न भी बनाते हैं। इसमें लोग लोग कद्दू को अंदर से खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और अंदर मोमबत्ती जलाते हैं। इसे घर के बाहर लटका दिया जाता है और बाद में धरती में दबा दिया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं करती।

अक्टूबर में ही क्यों मनाते हैं हैलोवीन? (Why is Halloween celebrated only in October?)
दुनिया में कईं तरह के कैलेंडर हैं, सेल्टिक कैलेंडर भी इनमें से एक है। इस कैलेंडर का अंतिम महीना अक्टूबर होता है। इस महीने के अंतिम दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है। इसके अगले दिन को ऑल सेंट्स डे कहा जाता है जोकि 1 नवंबर को मनाया जाता है। ऑल सेंट्स डे से पहले ऑल हेलोस ईव की शाम होती है, जिसे अब हैलोवीन ईव के नाम से जाना जाता है।


ये भी पढ़ें-

नवरात्रि से पहले कर लें ये 5 काम, नहीं तो उल्टे पैर लौट जाएगी देवी


Shanishchari Amavasya 2023 Date: कब है शनिश्चरी अमावस्या, इस दिन कौन-सा महासंयोग बनेगा? 5 प्वाइंट में जानें पूरी बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

खर मास 2025 में करें ये 5 उपाय, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
Aaj Ka Panchang 14 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ योग, नोट करें अभिजीत मुहूर्त का समय