Shardiya Navratri 2025 Ghat Sthapna Muhurat: शारदीय नवरात्रि आज से, नोट करें घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

Published : Sep 22, 2025, 06:00 AM IST
Shardiya Navratri 2025 Ghat Sthapna Muhurat

सार

Shardiya Navratri 2025 Ghat Sthapna Muhurat: 22 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। इस दिन घट स्थापना के साथ-साथ अखंड ज्योति भी जलाई जाएगी, जो पूरे 9 दिनों तक जलती रहेगी। जानें घट स्थापना के मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 सितंबर 2025, सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। भक्त सार्वजनिक स्थानों पर व अपने घरों में घट स्थापना करेंगे। इसी दिन शरद ऋतु की शुरूआत भी होगी। सोमवार को शुक्ल, ब्रह्म, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2025: पहली बार रख रहे हैं व्रत? जानें नौ दिनों के नियम, क्या करें-क्या न करें?

शारदीय नवरात्रि 2025 घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:09 से 08:06 तक
सुबह 09:11 से 10:43 तक
सुबह 11:48 से दोपहर 12:37 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:42 से 03:13 तक
शाम 04:45 से 06:16 तक
शाम 06:15 से रात 07:44 तक

ये भी पढ़ें-
नवरात्रि में इन मंत्रों का जाप बदल देगी आपकी किस्मत, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

22 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा, सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

22 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Sep 22 6:29 AM
चन्द्रास्त - Sep 22 6:38 PM

22 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (22 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:19 से 07:49 तक
सुबह 09:19 से 10:49 तक
सुबह 11:55 से दोपहर 12:43 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:49 से 03:19 तक
शाम 04:49 से 06:19 तक

22 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:49 AM – 12:19 PM
कुलिक - 1:49 PM – 3:19 PM
दुर्मुहूर्त - 12:43 PM – 01:31 PM और 03:07 PM – 03:55 PM
वर्ज्यम् - 08:35 PM – 10:20 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम