Shukra Gochar February 2023: शुक्र के राशि बदलने से कितनी राशि वालों को होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत?

Published : Feb 14, 2023, 10:30 AM IST
Shukra-Rashi-Parivartan-on-15-Feb-2023

सार

Shukra Gochar February 2023: शुक्र ग्रह 15 फरवरी को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। मीन शुक्र की उच्च राशि है। मीन राशि में जाने से शुक्र के शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी और इसका फायदा कई राशि के लोगों को होगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को चमकीला ग्रह भी कहते हैं क्योंकि इसकी चमक अन्य ग्रहों की अपेक्षा अधिक होती है। (Shukra Gochar February 2023) ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है। शुक्र ग्रह 15 फरवरी को कुंभ से निकलकर मीन राशि में आ जाएगा। इस राशि में शुक्र की स्थिति उच्च की हो जाती है यानी इसका शुभ प्रभाव बढ़ जाता है। शुक्र इस राशि में 11 मार्च तक रहेगा। आगे जानिए शुक्र ग्रह से जुड़ी खास बातें…

ज्योतिष में शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। जीवन में सुख, सफलता, प्यार, शारीरिक सुख आदि के लिए इसी ग्रह कारक है। जब ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है जो जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा प्राप्त होती है और यदि अशुभ स्थिति में हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन भर परेशान रहता है। शरीर में शुक्र का प्रभाव प्राइवेट पार्ट्स पर पड़ता है। कुंडली में शुक्र मजबूत हालत में हो तो वैवाहिक जीवन सुखद रहता है, कमजोर होने से वैवाहिक जीवन को खराब हो सकता है।

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्र के राशि बदलने से खाने-पीने की चीजों के दाम सामान्य रहेंगे। सब्जियों की कीमतों में थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। हल्की बारिश देश के कुछ स्थानों पर हो सकती है। सोना-चांदी व अन्य कीमती धातुओं के दाम बढ़ सकते हैं। लग्जीरियस लाइफ के लिए जरूरी चीजों की बिक्री तेज होगी। शुक्र का राशि बदलना देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।

इन 8 राशि वालों को होगा फायदा
शुक्र के मीन राशि में जाने से कुछ राशि वालों को अचानक फायदे के योग बन सकते हैं। ये राशियां हैं- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन। इन राशि वालों को अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इन्हें कि्समत का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में तेजी आने से आर्थिक स्थिति भी शुभ रहेगी। सेहत के दृष्टिकोण से भी समय ठीक रहेगा। प्रॉपर्टी से फायदा होने का योग भी इस समय बन रहा है।

ये 2 राशि वाले रहें संभलकर
शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या और तुला राशि वालों को नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इन्हें लेन-देन करते समय बहुत सावधान रहना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशान होंगे। न चाहते हुए भी कुछ काम करना पड़ सकता हैं। सेहत से जुड़ी मामले बिगड़ सकते हैं। इनकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा।



ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: इन मुस्लिम देशों में भी हैं शिवजी के प्राचीन मंदिर, कोई 1 हजार साल पुराना तो कोई महाभारत काल का


Mahashivratri 2023: बीमारियों से हैं परेशान तो महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष भी


Mahashivratri 2023 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग में करें पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम