Shani-Surya Yuti 2023: शनि-सूर्य के कारण देश की राजनीति में होगी उथल-पुथल, बीमारी और अराजकता भी बढ़ेगी

Published : Feb 14, 2023, 06:00 AM IST
Shani-Surya-Yuti-2023

सार

Shani-Surya Yuti 2023: 13 फरवरी से सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में आ चुका है। इस राशि में शनि पहले से ही स्थिति है। शनि और सूर्य शत्रु ग्रह हैं। इन दोनों के एक साथ होने से देश-दुनिया के साथ-साथ कई लोगों पर भी इसका अशुभ प्रभाव होगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक साथ होते हैं कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। ऐसा ही एक अशुभ इस समय बन रहा है। (Shani-Surya Yuti 2023) 13 फरवरी को सूर्य राशि बदलकर कुंभ में आ चुका है, इस राशि में पहले से शनि स्थित है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनि सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन्हें शत्रु ग्रह बताया गया है। शनि और सूर्य का एक ही राशि में होना शुभ नहीं है। इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ेगा। शनि-सूर्य की ये युति 16 मार्च तक बनी रहेगी। आगे जानिए शनि-सूर्य की युति का असर…

देश की राजनीति पर होगा असर
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं, लेकिन ज्योतिष में इनकी युति शुभ नहीं मानी गई है। जब-जब शनि-सूर्य की युति बनती है तो देश में उथल-पुथल की स्थिति बनती है। देश की राजनीति में अनचाहे बदलाव देखने को मिलते हैं। छोटे और बड़े नेताओं के बीच ताल-मेल की कमी रहेगी।

मौसम पर भी होगा असर
शनि-सूर्य की युति का असर मौसम पर भी सबसे अधिक होता है। देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती हैं तो कहीं तेज धूप होने से बीमारियां बढ़ सकती हैं। बर्फीले स्थानों पर बर्फ गिरने से आस-पास के क्षेत्रों में ठंडक बनी रहेगी। सुबह और शाम के मौसम में काफी अंतर देखने को मिलेगा, जो सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा।

देश में रहेगा अराजकता का माहौल
इन दोनों (शनि-सूर्य) ग्रहों की वजह से देश में अराजकता का माहौल बन सकता है। आम जनता में किसी बात को लेकर शासन-प्रशासन के विरुद्ध असंतोष का माहौल बन सकता है। प्रशासनिक फैसलों से विवाद और तनाव की स्थिति भी बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोगों के बनते काम बिगड़ जाएंगे।

अभी अस्त है शनि, 10 मार्च को होगा उदय
वर्तमान में शनि अस्त अवस्था में है, शनि की ये स्थिति 10 मार्च तक रहेगी। इसके बाद जैसे ही शनि उदय होगा, सूर्य के साथ इसकी युति और भी ज्यादा अशुभ परिणाम देने लगेगी, हालांकि ये स्थिति मात्र 6 दिन तक रहेगी क्योंकि 16 मार्च को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश कर जाएगा।


ये भी पढ़ें-
 

Surya Gochar 2023: 16 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा सूर्य, कैसा होगा आपकी लाइफ असर? जानें राशिफल से


Hindu Tradition: रात में बच्चों को कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाएं जाए, क्या आप जानते हैं इसका कारण?


Mahashivratri 2023: बीमारियों से हैं परेशान तो महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम