Hindu Tradition: रात में बच्चों को कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाएं जाए, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

Published : Feb 13, 2023, 06:00 AM IST
hindu tradition

सार

Hindu Tradition: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं और परंपराएं हैं। इन परंपराओं के पीछे कोई न कोई कारण जरूर छिपा होता है। ऐसी ही एक मान्यता है कि रात को कभी बच्चों के कपड़े भूलकर भी घर के बाहर नहीं सुखाने चाहिए। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर परंपरा व मान्यता के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक या धार्मिक कारण छिपा होता है। (Hindu Tradition) हिंदू धर्म में बिना किसी कारण के कोई भी मान्यता या परंपरा नहीं बनाई गई। ऐसी ही एक मान्यता बच्चों को कपड़ों से जुड़ी हैं, वो ये है कि छोटे बच्चों के कपड़े घर के बाहर नहीं सुखाना चाहिए। ये परंपरा पुरातन समय से चली आ रही है, मगर बहुत कम लोग इसके पीछे छिपा कारण जानते हैं। आगे जानिए इस परंपरा या मान्यता के पीछे की वजह…

ये है बच्चों के कपड़ों से जुड़ी परंपरा
हिंदू परंपराओं के अनुसार, छोटे बच्चों के कपड़े दिन के समय बाहर सुखाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसी जगह जहां से उसे कोई उठा न सके। जैसे ही छोटे बच्चों के कपड़े सुख जाते हैं उन्हें तुरंत वापस घर में रख लिया जाता है। रात के समय भूलकर भी बच्चों को कपड़े बाहर नहीं छोड़े जाते, ऐसे कपड़े गीले हों या सूखे उन्हें घर में ही रखा जाता है। इस परंपरा के पीछे कई कारण हैं।

इसलिए रात को बाहर नहीं सुखाते बच्चों के कपड़े
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिस तरह बच्चों का शरीर कमजोर होता है, उसी तरह उनका मन में अवचेतन स्थिति में होता है। यही कारण है कि बच्चों को बुरी नजर बहुत जल्दी लगती है। जो लोग तंत्र-मंत्र करते हैं वे बच्चों के कपड़े का उपयोग तंत्र क्रियाओं में कर सकते हैं, जिसका बुरा असर बच्चे की सेहत पर भी पड़ सकता है। ये एक मान्यता है को जनमानस में फैली हुई है, इसी वजह से बच्चों के कपड़े रात में बाहर नहीं सुखाए जाते।

ये है वैज्ञानिक कारण
मेडिकल साइंस के अनुसार, बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस आदि रात में अधिक सक्रिय होते हैं और ये नमी वाले स्थानों पर अधिक एक्टिव रहते हैं। रात में अगर कोई गीला कपड़ा रखा हो तो ये बैक्टीरिया और वायरस उस पर क्रियाशील हो जाते हैं और उसे अपना घर बना लेते हैं। सुबह जब वही कपड़े बच्चों को पहनाए जाते हैं तो बैक्टीरिया और वायरस उसे बीमार कर सकते हैं, इसलिए रात में बच्चों के कपड़े बाहर नहीं सुखाए जाते।

एक मान्यता ये भी
बच्चों के कपड़े से जुड़ी इस परंपरा के पीछे एक मान्यता ये भी है कि बच्चों की शरीर से निकलने वाली गंध पशु-पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसके कारण वे बच्चों के कपड़े उठाकर ले जाते हैं। अगर ऐसा हो जाए तो बच्चे की सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। ये भी एक कारण है, इस वजह से भी बच्चों के कपड़े रात में सुखाने की मनाही है।


ये भी पढ़ें-

Kumbh Sankranti 2023: 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति पर बनेंगे ये शुभ योग, सुख-समृद्धि के लिए ये उपाय करें


साप्ताहिक टैरो राशिफल 13-19 फरवरी 2023: नए बिजनेस की प्लानिंग करेंगे 3 राशि वाले, किसकी लाइफ में होगा बड़ा उलटफेर?


साप्ताहिक टैरो राशिफल 30 जनवरी-5 फरवरी 2023: प्रॉपर्टी की डील न करें ये 3 राशि वाले, किसकी सेहत में आएगा उतार-चढ़ाव?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम