Valentine's Day 2023: केयरिंग होते हैं इन 4 राशियों के लड़के, अपने पार्टनर को हमेशा रखते हैं खुश

Published : Feb 10, 2023, 04:33 PM IST
Valentines-Day-2023-boys-of-these-zodiacs-are-caring

सार

Valentine's Day 2023: ज्योतिष शास्त्र में हर राशि की अलग-अलग विशेषताएं बताई गई हैं। राशि नेचर से आप ये भी जान सकते हैं कि राशि के लड़के अपने लव या लाइफ पार्टनर का खास ख्याल रखते हैं और हमेशा उन्हें खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं। 

उज्जैन. हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे (Valentine's Day 2023) मनाया जाता है। इसे प्रेमियों का दिन कहा जाता है। इस दिन लोग अपने लव और लाइफ पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कहते हैं और इस दिन को एंजाय करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार हर व्यक्ति का लव नेचर भी अलग होता है। इसके जरिए ये जाना जा सकता कि किस राशि के लड़कों का नेचर कैसा होता है और वे अपने लव और लाइफ पार्टनर से कैसे बिहेव करते हैं। वेलेंटाइन वीक (Valentine Week 2023) के मौके पर हम आपको ऐसी ही राशियों के बारे में बता रहे हैं…

लॉयल होते हैं वृष राशि वाले
ये राशि क्रम की दूसरी राशि है। इस का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लड़के हमेशा अपने लव पार्टनर की हर बात का ध्यान रखता है। अपने पार्टनर को ये किसी भी तरह की तकलीफ देना पसंद नहीं करते। कोई भी बड़ा डिसिजन लेने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछते हैं। कुल मिलाकर इस राशि के लड़के बेस्ट लव पार्टनर साबित होते हैं।

पार्टनर को खुश रखते हैं कर्क राशि वाले
ये राशि क्रम की चौथी राशि है और इसका स्वामी चंद्रमा होता है। जिस तरह इस राशि के लड़के खुद घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, उसी तरह ये अपने लव पार्टनर के साथ भी भी खूब एंजाय करते हैं। शॉपिंग हो या और कोई बात, ये अपने लव पार्टनर का दिल नहीं दुखाते। ऐसे लड़के शादी के बाद परफेक्ट पति भी बनते हैं।

बेस्ट लवर होते हैं धनु राशि वाले
ये राशि क्रम की नौवीं राशि है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लड़के इतनी आसानी से किसी को दोस्त नहीं बनाते और जब बनाते हैं तो उसे हर हाल में निभाते हैं। पार्टनर को कब क्या चाहिए, ये इस बात का बखूबी ध्यान रखते हैं। ये अपने लव पार्टनर का दिल जीतने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

दिल जीतने में माहिर होते हैं मीन राशि वाले
ये राशि क्रमी की 12वीं और अंतिम राशि है, इसके स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लड़के दिल जीतने में माहिर होते हैं। पार्टनर को सरप्राइज देना इनकी आदत होती है। ये अक्सर रोमांटिक मूड में होते हैं और शेरो-शायरी करने में भी माहिर होते हैं। यही बात इनके पार्टनर को भी काफी पसंद आती है। ये काफी इमोशनल भी होते हैं।


ये भी पढ़ें-

Valentine's Day 2023: लव लाइफ की हर परेशानी दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स, इन बातों का भी रखें ध्यान

Mahashivratri 2023 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग में करें पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र


Hindu Beliefs: उल्टी रखी चप्पल या जूते को क्यों मानते हैं अशुभ, क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम