MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Mahashivratri 2023: बीमारियों से हैं परेशान तो महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष भी

Mahashivratri 2023: बीमारियों से हैं परेशान तो महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष भी

Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई तरह की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। अगर कोई ग्रह अशुभ फल दे रहा है, तो उससे संबंधित उपाय भी इस दिन किए जा सकते हैं। 

4 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 13 2023, 11:29 AM IST| Updated : Feb 15 2023, 09:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
महाशिवरात्रि के उपाय
Image Credit : freepik

महाशिवरात्रि के उपाय

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) हिंदुओं का प्रमुख त्योहार। इस बार ये पर्व 18 फरवरी, शनिवार को है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब भी कोई ग्रह हमारी लाइफ पर बुरा असर डालता है तो उससे संबंधित बीमारियां हमें परेशान करने लगती हैं। ग्रहों से संबंधित इन बीमारियों के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं। ग्रहों की अशुभ स्थिति को देखते हुए यदि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023 Upay) पर शिवजी का अभिषेक अलग-अलग चीजों से किया जाए तो इससे ग्रहों के दोष तो दूर होंगे ही साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। आगे जानिए किस ग्रह के कारण कौन-सा रोग हो सकता है और उससे बचने के लिए महाशिवरात्रि पर क्या उपाय करें…
 

210
बुध का उपाय
Image Credit : freepik

बुध का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में यदि बुध की स्थिति ठीक न हो तो चर्म रोग या दांतों से संबंधित बीमारियां होती हैं। इससे बचने के लिए महाशिवरात्रि पर विधारा (एक विशेष जड़ी-बूटी) के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

310
शुक्र का उपाय
Image Credit : freepik

शुक्र का उपाय

जन्म कुंडली में यदि शुक्र कमजोर हो तो इससे यौन संक्रमण, कमजोरी व ठंड से संबंधित बीमारियां होती रहती हैं। इस वजह इनके वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। इस ग्रह से शुभ फल पाने के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।

410
सूर्य का उपाय
Image Credit : freepik

सूर्य का उपाय

जन्म कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में तो हाई ब्लड प्रेशर व दिल व आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। इसका प्रभाव कम करने के लिए महाशिवरात्रि पर शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 

510
चंद्रमा का उपाय
Image Credit : freepik

चंद्रमा का उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार, कुंडली में चंद्र नीच का होने से सर्दी, अस्थमा व आंखों से संबंधित बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए महाशिवरात्रि पर कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

610
शनि का उपाय
Image Credit : freepik

शनि का उपाय

हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा असर शनि का ही होता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह नीच स्थान पर हो, उसे हडि्डयों व स्नायु तंत्र से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

710
राहु का उपाय
Image Credit : freepik

राहु का उपाय

राहु के अशुभ फल देने से व्यक्ति डिप्रेशन में जा सकता है या बार-बार उसके साथ दुर्घटना के योग बनते हैं। इस ग्रह को शुभ स्थिति में लाने के लिए भांग या नागकेसर से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 

810
केतु का उपाय
Image Credit : freepik

केतु का उपाय

केतु अशुभ स्थिति में होने से शुगर यानी डायबिटीज और गुप्तांग से संबंधित रोग होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इससे बचने के लिए महाशिवरात्रि पर सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

910
मंगल का उपाय
Image Credit : freepik

मंगल का उपाय

जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में हो तो खून व पेट से संबंधित बीमारियां होती हैं। ये ग्रह व्यक्ति को अत्यधिक क्रोधी भी बना देता है। इसके अशुभ फल से बचने के लिए महाशिवरात्रि पर गिलोय (औषधि) की बूटी के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

1010
गुरु का उपाय
Image Credit : freepik

गुरु का उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार, जन्म कुंडली में गुरु नीच स्थिति में यानी अशुभ फल दे रहा हो तो पेट व फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होने का भय बना रहता है। इस स्थिति में दूध में पीले फूल मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करें।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर क्यों है रात्रि पूजा का महत्व, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानें रोचक कथा
 

Mahashivratri 2023 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग में करें पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Hindu Tradition: रात में बच्चों को कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाएं जाए, क्या आप जानते हैं इसका कारण?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved