सितंबर-अक्टूबर 2024 में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देंगे? जानें डिटेल

Surya-chandra Grahan 2024: सूर्य व चंद्र ग्रहण वैसे तो खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन हिंदू धर्म में इन्हें धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। साल 2024 के सितंबर और अक्टूबर में चंद्र और सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है।

 

Manish Meharele | Published : Aug 27, 2024 10:40 AM IST

15
कब होगा सूर्य और चंद्र ग्रहण 2024?

Solar Lunar Eclipse 2024 Detail: साल 2024 के सितंबर महीने में चंद्र ग्रहण और अक्टूबर में सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये दोनों ग्रहण 15 दिन के अंदर होंगे। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण होना आम बात हैं, लेकिन हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए ये बहुत खास घटनाएं हैं क्यों वे इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखते हैं। साल 2024 के सितंबर-अक्टूबर महीने में लगातार 2 ग्रहण होना बहुत खास रहेगा। जानें कब है सूर्य व चंद्र ग्रहण 2024 और इनसे जुड़ी खास बातें…

25
सितंबर 2024 में कब होगा ग्रहण? (Chandra Grahan Date September 2024)

वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 सितंबर, बुधवार को साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया भर के कईं देशों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार की सुबह 06 बजकर 11 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। यानी इस चंद्र की अवधि 04 घंटे 06 मिनट की रहेगी।

35
क्या भारत में दिखेगा ये चंद्र ग्रहण?

वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 सितंबर 2024 को होने वाला चंद्र ग्रहण उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, हिंद महासागर, आर्कटिक यूरोप, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका की कुछ जगहों पर दिखाई देगा। भारत में ये चंद्रग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वही इसका सूतक मान्य होगा, जो चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से शुरू होगा।

45
अक्टूबर 2024 में कब होगा ग्रहण? (Chandra Grahan Date October 2024)

वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 अक्टूबर, बुधवार को साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या रहेगी। ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण में सूर्य कंगन यानी एक गोले के रूप में चमकता दिखाई देता है, इसलिए इसे कंकणाकृति सूर्यग्रहण कहते हैं। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार की रात 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा, जो रात 03 बजकर 17 मिनिट पर खत्म होगा।

55
क्या भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

2 अक्टूबर, बुधवार को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, अर्जेंटीना, दक्षिणी अटलांटिक महासागर आदि कईं देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में ये सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा जो सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होगा।


ये भी पढ़ें-

September 2024 Festival List: कब है गणेश चतुर्थी, कब से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष?


अजा एकादशी 2024 कब? जानें मंत्र, शुभ मुहूर्त-योग और कथा सहित हर बात


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos