Janmashtami 2024: हमारे देश में भगवान श्रीकृष्ण के लाखों मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ बहुत खास है। इन मंदिरों में रोज भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इनमें से कुछ मंदिर तो हजारों साल पुराने हैं इनसे कईं रहस्य भी जुड़े हुए हैं।
7 Famous Krishna Temples Details: जन्माष्टमी (26 अगस्त, सोमवार) के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वैसे तो हमारे देश में कान्हा के लाखों मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ बहुत ही अनोखे और रहस्यमयी हैं। इन मंदिरों में रोज भक्तों का तांता लगा रहता है। आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के ऐसे ही 7 प्रमुख मंदिरों के बारे में बता रहे हैं…
28
बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
वृंदावन में बना ये मंदिर भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर से जुड़ी कईं कथाएं, मान्यताएं और परंपराएं हैं। खास बात ये है कि यहां भगवान को एकटक कोई नहीं देख सकता क्योंकि बार-बार परदा लगाया और हटाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं।
38
द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात
ये मंदिर हिंदुओं के प्रमुख 4 धामों में से एक है। ये मंदिर गुजरात के समुद्र तट के निकट द्वारिका में स्थित है। मान्यता है कि मथुरो को छोड़कर श्रीकृष्ण ने यहीं अपना नया राज्य बसाया था। इस मंदिर से जुड़ी कईं खास बातें हैं। यहां दिन में 5 बार मंदिर का ध्वज बदला जाता है। ये ध्वज काफी खास होता है।
48
इस्कॉन मंदिर, दिल्ली
दुनिया भर में इस्कॉन के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में दिल्ली में स्थित कृष्ण मंदिर बहुत ही खास है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। ये दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में बड़े ही धूम-धाम से सभी त्योहार मनाए जाते हैं।
58
जगन्नाथ मंदिर, ओडिसा
भगवान श्रीकृष्ण का ये मंदिर भी अपने अंदर कईं रहस्य समेटे हुए हैं। ये भी हिंदुओं के प्रमुख चार धामों में से एक है। यहां हर साल आषाढ़ मास में रथयात्रा निकाली जाती है, जिसे देखने के लिए विदेश भी लोग आते हैं। मान्यता है कि यहां स्थित कृष्ण प्रतिमा में आज भी भगवान श्रीकृष्ण कि दिल धड़कता है, जिसे ब्रह्म पदार्थ कहते हैं।
68
कृष्ण बलराम मंदिर, वृंदावन
वृंदावन में वैसे तो अनेक कृष्ण मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में कृष्ण और उनके भाई बलराम का मंदिर बहुत खास है। अन्य मंदिरो में बलराम की प्रतिमा कम ही दिखाई देती है। ये मंदिर भाई के प्रति भाई के प्रेम को प्रदर्शित करता है। ये मंदिर अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है।
78
प्रेम मंदिर, वृंदावन
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित है प्रेम मंदिर, जो भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा को समर्पित है। इस मंदिर की सुंदरता बहुत ही अद्भुत है। दूर-दूर से लोग इस मंदिर को देखने आते हैं। इस मंदिर में संगमरमर की खूबसूरत नक्काशी की गई है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
88
कृष्ण मंदिर, उडूपी
भारत के कर्नाटक राज्य के उडुपी में भगवान श्रीकृष्ण की एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। ये मंदिर लगभग 1500 साल पुराना बताया जाता है। इसका निर्माण लकड़ी और पत्थर से हुआ है। इस मंदिर में खिड़की के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के दर्शन किए जाते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi