Aaj Ka Panchang 23 जून 2025: सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Published : Jun 23, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_23 JUne 2025

सार

23 June 2025 Ka Panchang: 23 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। जानें आज का पंचांग क्यों रहेगा खास? 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 जून 2025 सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरी रात रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम बनता है जब सोमवार को प्रदोष व्रत और शिवरात्रि व्रत किया जाता है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, सुस्थिर, धृति और वर्धमान नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

23 जून 2025 सोम प्रदोष शुभ मुहूर्त

शाम 07:22 से रात 09:23 तक

23 जून 2025 मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

रात 12:03 से 12:44 तक

23 जून को ग्रहों की स्थिति

23 जून, सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, शुक्र मेष राशि में, बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 7 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो 9 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा।

23 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 23 3:11 AM
चन्द्रास्त - Jun 23 5:17 PM

23 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

शुभ 09:07 से 10:48 तक
दोपहर 12:02 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त )
दोपहर 02:09 से 03:50 तक
शाम 05:31 से 07:11 तक

23 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:48 AM – 12:29 PM
कुलिक - 2:09 PM – 3:50 PM
दुर्मुहूर्त - 12:55 PM – 01:49 PM औऱ् 03:36 PM – 04:30 PM
वर्ज्यम् - 04:27 AM – 05:54 AM और 05:41 AM – 07:07 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश