Aaj Ka Panchang 3 नवंबर 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

Published : Nov 03, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 3 नवंबर 2025

सार

3 November 2025 Ka Panchang: 3 नवंबर, सोमवार को सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा न करें। जानें आज अभिजीत मुहूर्त का समय और दिशा शूल की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 नवंबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। सोमवार को प्रदोष व्रत होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। सोमवार को प्रदोष व्रत का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। हर्षण, वज्र, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें देव दिवाली और दान-स्नान का सही समय

सोम प्रदोष 3 नवंबर 2025 शुभ मुहूर्त

3 नवंबर, सोमवार को कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि होने से प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम को की जाती है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 34 मिनिट से रात 08 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए भक्तों को पूरे 02 घण्टे 36 मिनट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Good Luck Plant: बैडलक दूर करेंगे ये 3 तीने पौधें, आज ही ले आएं अपने घर

3 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को मीन राशि में शनि-चंद्रमा साथ होने से विष योग बनेगा। इस दिन सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजे से 09 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

3 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 03 4:03 PM
चन्द्रास्त - Nov 04 4:57 AM

3 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (3 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:37 से 08:00 तक
सुबह 09:23 से 10:47 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:33 से 02:56 तक
शाम 04:20 से 05:43 तक

3 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:47 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:17 PM और 02:45 PM – 03:30 PM
वर्ज्यम् - 01:49 AM – 03:15 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम