MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • 5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें देव दिवाली और दान-स्नान का सही समय

5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें देव दिवाली और दान-स्नान का सही समय

कार्तिक पूर्णिमा 2025, 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और दान का विशेष महत्व है। विष्णु और शिव की पूजा करने से पापों का नाश होता है। देव दिवाली के नाम से प्रसिद्ध इस दिन काशी के घाटों पर दिव्य उत्सव मनाया जाता है।

2 Min read
Bimla Kumari
Published : Nov 01 2025, 10:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
इस दिन धरती पर दिवाली मानते हैं देवता
Image Credit : pinterest

इस दिन धरती पर दिवाली मानते हैं देवता

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन दान और स्नान करने वालों को भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का त्योहार भी मनाया जाता है। कहा जाता है कि देव दिवाली पर देव सरोवर से देवी-देवता धरती पर दिवाली मनाने के लिए काशी के घाटों पर आते हैं। लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। आइए जानें इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

25
कार्तिक पूर्णिमा 2025 तिथि
Image Credit : pinterest

कार्तिक पूर्णिमा 2025 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात्रि 10:36 बजे से 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे तक रहेगी। उदिया तिथि होने के कारण, कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को मनाई जाएगी।

Related Articles

Related image1
Good Luck Plant: बैडलक दूर करेंगे ये 3 तीने पौधें, आज ही ले आएं अपने घर
Related image2
दुल्हन के माथे पर क्यों लगाया जाता है घी और 5 बार सिंदूर, जानिए मैथिली शादी की अनोखी परंपरा
35
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
Image Credit : pinterest

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4:52 बजे से 5:44 बजे तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप गरीबों और ज़रूरतमंदों को दान कर सकते हैं। इसके बाद, सुबह की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:58 बजे से 9:20 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल में संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:15 बजे से 7:05 बजे तक रहेगा।

45
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
Image Credit : pinterest

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर दान, स्नान और पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्योदय से पहले गंगा स्नान करें। घाटों पर गरीबों को दान दें। आप अन्न, वस्त्र, घी, तिल और चावल दान कर सकते हैं। इस दिन दीपदान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। घर में गंगाजल छिड़कें।

55
कहां-कहां जलाएं दीपक
Image Credit : pinterest

कहां-कहां जलाएं दीपक

यदि आप व्रत रख रहे हैं, तो केवल जल और फल खाकर भी यह व्रत कर सकते हैं। व्रत का संकल्प लेने के बाद प्रातः भगवान गणेश की पूजा करें। फिर षोडशोपचार विधि से शिव और पार्वती की पूजा करें। इसके बाद विधि-विधान से विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करें। घर में सत्यनारायण कथा का पाठ करें। इसके बाद घर में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर दीपक जलाएं। मुख्य द्वार पर पांच दीपक जलाएं। तुलसी के पौधे के पास, घर की उत्तर दिशा में, भगवान के मंदिर में और पानी के नल के पास एक-एक दीपक जलाएं।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved