Surya Grahan 2025: साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा। इस ग्रहण के लेकर लोगों के मन में कईं सवाल हैं। इन सभी सवालों का जवाब सभी जानना चाहते हैं। आगे जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बात
Surya Grahan 2025 Details In Hindi: हजारों सालों से सूर्य ग्रहण लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय रहा है। ये एक खगोलीय घटना है, जो हर साल होती है। साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन श्राद्ध पक्ष की अमावस्या रहेगी, जिसके चलते ये सूर्य ग्रहण और भी सवाल खड़े कर रहा है जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है। आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें सूर्य ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब…
21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को हुआ था। ये ग्रहण भी भारत में नहीं दिखा था।
26
कब होगा 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण?
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण रात 11 बजे शुरू होकर रात 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनिट की रहेगी। पंचांग के अनुसार इस दिन सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या रहेगी, जिसके चलते इसका विशेष महत्व माना जा रहा है।
सभी के मन में ये सवाल है कि क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा तो इसका उत्तर है- नहीं। 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए लोग परंपरा के के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध-तर्पण आदि कर सकेंगे। इस काम में किसी भी तरह की बाधा सूर्य ग्रहण के कारण नहीं होगी।
46
कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक?
ग्रहण के साथ-साथ लोगों के मन में इसके सूतक के बारे में जानने की इच्छा भी है। आपको बता दें कि जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता यानी सूतक माना जाएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। जहां ये सूतक दिखाई देगा वहां ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले इसका सूतक शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।
56
किन देशों में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण?
21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में और पूर्वी मेलोनेशिया में दिखाई देगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता रहेगी। इस सूर्य ग्रहण को आप नासा की ऑफिशियल वेवसाइट पर देख सकते हैं।
66
क्या देश-दुनिया पर होगा इस सूर्य ग्रहण का असर?
21 सितंबर को होने वाला ये ग्रहण देश-दुनिया के लिए विनाशकारी रहेगा। पड़ोसी देशों में तनाव की स्थिति बन सकती है। जनआंदोलन बड़ा रूप ले सकते हैं। प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, सुनामी आ सकती है। इन घटनाओं में जान-मान की हानि भी होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।