Surya Grahan 2025 Date: 21 सितंबर, रविवार के साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा लेकिन क्या ये भारत में दिखाई देगा? ये जानने की इच्छा सभी के मन में है। आगे जानिए इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें।
Kya Bharat Mai Dikhga Surya Grahan 2025: हर साल 2 या 3 बार सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। वैसे तो सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इसका यहां इसका विशेष महत्व है। साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। इसे लेकर लोगों के मन में कईं तरह के प्रश्न हैं जैसे ग्रहण का समय क्या रहेगा, क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसके सूतक का समय क्या रहेगा आदि? आगे जानिए इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें…
क्या भारत में दिखाई देगा 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण?
विद्वानों की मानें तो 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि नहीं माने जाएंगे। ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मेलोनेशिया में दिखाई देगा। अगर आप इस सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नासा की ऑफिशियल वेवसाइट पर जाना पड़ेगा।
खगोल शास्त्रियों के 21 सितंबर 2025 को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा, जो रात 3 बजकर 24 मिनिट पर समाप्त होगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता यानी सूतक माना जाएगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहसे से शुरू हो जाएगा। नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए क्योंकि इस दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।
44
क्यों खास है 21 सितंबर 2025 को होने वाला सूर्य ग्रहण?
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन मास की अमावस्या रहेगी यानी इसी दिन श्राद्ध पक्ष का समापन होगा। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग बहुत ही दुर्लभ है। इसके चलते साल 2025 का ये अंतिम सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है। इसके शुभ-अशुभ प्रभाव पूरे दुनिया पर किसी न किसी रूप में दिखाई देंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi