- Home
- Astrology
- Horoscope
- शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन
Shadashtak Yog: 13 सितंबर को मंगल राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही शनि-मंगल का षडाष्टक योग बन जाएगा। शनि-मंगल के इस योग को बहुत अशुभ माना गया है। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

देश-दुनिया पर कैसा होगा षडाष्टक योग का प्रभाव?
Shadashtak yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों से संबंधित कईं अशुभ योगों के बारे में बताया गया है, षडाष्टक योग भी इनमें से एक है। शनि-मंगल के विशेष स्थिति में होने ये अशुभ योग बनता है। 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा, इस समय शनि के मीन राशि में होने से ये अशुभ योग बनेगा। मंगल-शनि दोनों ही क्रूर ग्रह हैं। इनके षडाष्टक योग से देश-दुनिया में अस्थिरता का माहौल रहेगा। मंहगाई बढ़ेगी। राजा और प्रजा में वैमनस्य बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदाएं खासकर तूफान और भूकंप आने के योग बनेंगे। देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन सकती है। 4 राशि वालों पर इसका सबसे ज्यादा निगेटिव असर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: इन 5 राशि वालों को शुक्र देगा छप्पर फाड़ पैसा, दोनों हाथों से बटोरेंगे नोट
वृष वालों को होगा नुकसान
शनि-मंगल के षडाष्टक योग के चलते इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में भी असुविधा बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे जिससे आत्म सम्मान को ठेक पहुंच सकती है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पैसों की तंगी के कारण किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। सामाजिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन
सिंह वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोग पारिवारिक कारणों के चलते टेंशन में रहेंगे। शनि-मंगल का षडाष्टक योग इनके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से घाटा हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इनकी खुद की सेहत भी बिगड़ सकती है।
तुला वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि लापरवाही के चलते पुराने रोग फिर उभर सकते हैं। छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है। परिवार में बुजुर्गों की बात न मानना भारी पड़ेगा। बिजनेस-नौकरी में नुकसान संभव है। सोचे हुए काम समय पूरे न होने से मन में टीस बनी रहेगी। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मीन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को भी विशेष सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसी राशि में शनि स्थित है। इस राशि के लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे फिर भी सफलता नहीं मिल पाएगी। पैसों की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। इस समय इन्हें अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।