गोल्डन टाइम शुरू होने का संकेत देते हैं ये 5 सपने, बना देते हैं मालामाल

Published : Feb 06, 2025, 09:00 PM IST
dreams-indicate-good-times

सार

Swapna Shastra: सपने हर व्यक्ति देखता है, लेकिन उसका हमारे भविष्य पर क्या असर होगा, ये बहुत कम लोग जानते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने और उनके मिलने वाले फलों के बारे में विस्तार से बताया है। 

auspicious dreams: सपनों की एक अलग ही दुनिया है, यूं कहें को सपने हमें भविष्य में होने वाले अच्छे-बुरे घटनाओं के बारे में पहले से संकेत दे देते हैं तो गलत नहीं होगा। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। सपने में इन खास चीजों को देखने को मतलब होता है कि जल्दी ही आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…

ये हैं वो 5 सपने, जो देते हैं लाइफ में बड़ी सफलता का संकेत

1. अगर कोई व्यक्ति अपने आप को सपने में आसमान में उड़ते हुए देखता है तो यह शुभ स्वप्न होता है। इस सपने से ये समझना चाहिए कि आने वाला समय बहुत ही शुभ है। जल्दी ही आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी और आपका करियर नई ऊंचाइयों को छुएगा।

2. सपने में यदि किसी को झरना दिखाई दे तो समझना चाहिए उसका अच्छा समय शुरू होने वाला है क्योंकि सपने में पानी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने बहुत कम लोगों को आते हैं।

3. सपने में बारिश देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। ये पानी साफ और स्वच्छ हो तो और भी अच्छा रहता है। खुद को बारिश में भीगते हुए देखने का अर्थ है आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी हुई है।

4. सपने में किसी को शंख दिखाई दे तो इसे महालक्ष्मी का आशीर्वाद समझना चाहिए। ऐसे लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और इन्हें जल्दी ही बड़ा धन लाभ के योग बनते हैं। यदि सपने में शंख बजते हुए सुनाई देता है तो यह और भी शुभ माना जाता है।

5. स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने में इंद्रधनुष दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और समाज में मान-सम्मान भी आपको मिलेगा। ऐसे सपने करियर में सफलता के संकेत भी देते हैं।


ये भी पढ़ें-

‘चट मंगनी-पट ब्याह’ का संकेत देते हैं ये 8 सपने


किस्मत वालों को ही आते हैं ये 10 सपने


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम