उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, लगा सवा लाख लड्‌डुओं का भोग

Published : Aug 19, 2024, 02:00 PM ISTUpdated : Aug 20, 2024, 08:03 AM IST
mahakal sawari 2024 01

सार

Ujjain Mahakal Sawari 2024 Live: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल की पांचवी सवारी आज 19 अगस्त, सोमवार को निकाली गई। ये सावन की अंतिम सवारी थी। इस दिन बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। 

Ujjain Mahakal Sawari 2024 Live: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस बार सावन की अंतिम सवारी 19 अगस्त को निकाली गई। सावन की अंतिम सवारी में पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद के रूप में भगवान महाकाल ने दर्शन दिए। सवारी अपने तय समय शाम 4 बजे मंदिर परिसर से निकली और 7.15 पर पुन: मंदिर में प्रवेश कर गई। इस दौरान लाखों लोगों ने अपने राजा महाकाल का स्वागत किया।

गौंड लोकनृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
भगवान महाकाल की सवारी मंदिर परिसर से बाहर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा महाकाल की पूजा की। पालकी के बाहर आते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भगवान महाकाल की पांचवी सवारी में गौंड जनजाति के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आदिवासी गौंड जनजाति का सैला करमा लोकनृत्य काम का महत्व बताने वाला है। इस जनजाति के लोग श्रम यानी कर्म को ही अपना देवता के रूप में मानते हैं। 

सवा लाख लड्‌डुओं का लगा भोग
19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर सबसे पहली राखी भगवान महाकाल को अर्पित की गई। ये राखी पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा खासतौर पर तैयार की गई थी। साथ मंदिर के पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया, जिसे बाद में भक्तों में बांटा गया।

कितनी सवारी शेष?
सावन में भगवान महाकाल की पांचों सवारी निकल चुकी है। अब भाद्रपद मास के 2 सोमवार को शेष सवारी निकाली जाएगी। जानें आगे महाकाल सवारी की डेट…
छटी सवारी- 26 अगस्त
सातवीं सवारी- 2 सितंबर


ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: 19 अगस्त को सावन 2024 का अंतिम दिन, ये 5 उपाय बचाएंगे परेशानियों से

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम