
Vastu Plant Tips: वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। हमारी सुख, शांति और चैन सबकुछ इन दो शब्दों पर निर्भर करता है। वास्तु शास्त्र में पेड़ों को लेकर भी काफी कुछ कहा गया है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जोकि अपने घर के भीतरी हिस्से को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के पेड़ लगाते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ ऐसे होते हैं, जिन्हें लगाने से घर में कंगाली आती है। आपकी सुख-समृद्धि पूरी तरह से खत्म भी सकती है। आइए जानते है उन पेड़ों के बारे में।
एस्ट्रोलॉजर कादम्बिनी पाठक के मुताबिक, बेल का पेड़ घर में लगाने से कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन यदि किसी कारणवश इसे काटना पड़े, तो ऐसा माना जाता है कि परिवार का वंश संकट में पड़ सकता है।
बेर का पेड़ भी आपको घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करना काफी अशुभ माना गया है। ये पेड़ घर के अंदर लगाने से मुसीबत आना शुरू हो जाती है। बेर के पेड़ में कांटे होते हैं, जो कि नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। इससे आर्थिक नुकसान और परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई होना शुरू हो जाती है।
घर के अंदर आपको इमली का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही भूत-प्रेत का डर भी बना रहता है। इमली का पेड़ घर में लगाने से घर के लोगों की सेहत बिगड़ने लगती है।
वास्तु शास्त्र में ये बताया गया है कि जिन पेड़ों में दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में बीमारी बनी रहती है। साथ ही घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मदार का पेड़ उन्हीं में से एक है।
कुछ लोग घर में पीपल का पेड़ लगा लेते हैं। वास्तु में ये बताया गया है कि पीपल के पेड़ को घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर में पीपल का पेड़ अचानक से उगना शुरू हो जाए तो उसे किसी पवित्र स्थान या फिर मंदिर में लगा दें। धन की बर्बादी इसके चलते हो सकती है।