Vastu Tips: किस समय पैसों का लेन-देन करना होता है अशुभ?

Published : Aug 27, 2024, 06:17 PM ISTUpdated : Aug 27, 2024, 06:21 PM IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मकता और समृद्धि के लिए पैसों के लेनदेन के लिए सही समय का पालन करना महत्वपूर्ण है। गलत समय पर किये गए लेन-देन से आर्थिक परेशानी हो सकती है। जानिए वास्तु के अनुसार पैसों के लेन-देन का सही समय क्या है।

PREV
18
वास्तु शस्त्र में पैसों के लेनदेन के नियम

वास्तु सिद्धांतों का पालन करने से घर, जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। इससे जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आती है। वास्तु शस्त्र में पैसों के लेनदेन के भी नियम और समय बताये गये हैं जिसका पालन करने से आर्थिक परेशानियों से बचा जा सकता है।

28
घर में गरीबी का हो सकता है वास

पैसों के लेनदेन को लेकर यदि वास्तु के इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो घर में गरीबी का वास हो सकता है। जानिए वास्तु के अनुसार पैसों के लेन-देन का सही समय क्या होता है। किस समय किसी को पैसे देने चाहिए और किस टाइम में पैसों के लेन देन से बचना चाहिए।

38
पैसों का लेन-देन किस समय नहीं करना चाहिए

शाम का समय: शाम के समय आर्थिक लेन-देन से बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद का समय पैसों के लेन-देन के लिए अशुभ माना जाता है।

48
सूर्योदय के तुरंत बाद गलती से भी न करें

सूर्योदय के तुरंत बाद लेन-देन करने की भी मनाही है। वित्तीय गतिविधियों के लिए यह समय कम अनुकूल माना जाता है।

58
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान न करें पैसों का लेनदेन

ब्रह्म मुहूर्त, सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय, पारंपरिक रूप से आध्यात्मिकता के लिए होता है और वित्तीय लेनदेन के लिए सही नहीं माना जाता है।

68
पैसों के लेनदेन के लिए टाइम इंपोर्टेंट क्यों

वास्तु शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन अशुभ समय के दौरान पैसे का लेन-देन करने से कई तरह की आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन अवधियों के दौरान पैसे का लेन-देन करने से धन और समृद्धि देने वाली देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

78
पैसों के लेन-देन के लिए शुभ टाइम

सूर्योदय से पहले: सुबह सूर्योदय से पहले, वित्तीय लेनदेन को निपटाने के लिए एक शुभ समय माना जाता है।

88
सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले

सूर्योदय के कुछ घंटे बाद और सूर्यास्त के बीच का समय भी धन संबंधी गतिविधियों के लिए सही माना जाता है।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories