अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा देती हैं ये 4 बातें, लूट लेती हैं सुख-चैन

Published : Apr 26, 2025, 03:52 PM ISTUpdated : Apr 26, 2025, 03:53 PM IST
vidur niti

सार

Vidur Neeti Life Management: महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में 4 ऐसे कारणों के बारे में बताया है जिसकी वजह से अच्छे-अच्छों की नींद उड़ जाती है और सुख-चैन भी छिन जाता है। ये 4 बातें किसी के साथ भी हो सकती हैं। 

Vidur Neeti Life Management: महाभारत में अनेक ऐसे पात्र हैं जिनके बारे में न तो ज्यादा लिखा गया और न ज्यादा पढ़ा गया। महात्मा विदुर भी इनमें से एक हैं। महात्मा विदुर को साक्षात यमराज का अवतार कहा गया है। युद्ध शुरू होने से पहले महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को अनेक उदाहरण देकर समझाने की कोशिश की। उनकी इन्हीं बातों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में 4 ऐसे कारणों के बारे में बताया है, जिसके कारण अच्छे-अच्छे की नींद, सुख और चैन छिन जाता है। जानें कौन-सी हैं वो 4 कारण…

विदुर नीति का श्लोक
अभियुक्तं बलवता दुर्बलं हीनसाधनम्।
ह्रतस्वं कामिनं चोरमाविशन्ति प्रजागराः।।

अर्थात- जिसकी दुश्मनी किसी बलवान से हो गई हो, जिसका सब कुछ छिन गया हो, जिसके मन में काम की भावना हो और जो चोरी करने करने की इच्छा रखता है। इन चारों को रात में नींद न आने का रोग लग जाता है।

बलवान दुश्मन से डरकर नहीं आती नींद

जब किसी साधारण व्यक्ति की दुश्मनी ताकतवर इंसान से हो जाती है तो डर के मारे उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। उसे हर समय अपने बलवान शत्रु का डर सताता रहता है। उसे हर समय यही डर लगा रहता है कि दुश्मन कहीं से उस पर हमला न कर दें। इसी वजह से उसका सुख-चैन भी छिन जाता है।

जिसकी धन लूट लिया गया हो

जिस व्यक्ति का धन लूट लिया जाता है, उसके रातों की नींद भी गायब हो जाती है। ऐसे में वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता। कईं बार दबंग लोग बलपूर्वक भी उसकी संपत्ति पर अधिकार कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में उसका मन किसी काम में नहीं लगता और दिमाग में बस अपने धन को वापस पाने की इच्छा बनी रहती है। यही इच्छा उसकी नींद, सुख और चैन सब खत्म कर देती है।

जिसके मन में काम का भाव हो

अगर किसी व्यक्ति के मन में काम भाव जाग जाए तो उसे शांत करना आसान नहीं होता। ऐसा व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती। कईं बार ऐसे लोग गलत निर्णय भी ले लेते हैं और बाद में पछताते भी हैं। ऐसी स्थिति में अगर मन पर नियंत्रण न रखा जाए तो अनहोनी घटना भी हो सकती है।

जो चोरी करना चाहता हो

जिस व्यक्ति का जीवन-यापन चोरी से होता है, उस व्यक्ति को भी रातों को नींद नहीं आती। वह व्यक्ति रात को खुद जागता है और दूसरों के सोने की प्रतिक्षा करता है। ताकि ही दूसरे लोग सोएं वह उनके घर में घुसकर आसानी से चोरी कर सके। इसलिए कहा जाता है कि रात में जागने वाला चोर होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम