Shukravar Astro Tips: शुक्रवार को क्या खरीदें, किन मंत्रों का जाप करें, किस रंग का रुमाल जेब में रखें?

Shukravar Ke Niyam: सप्ताह का पांचवा दिन है शुक्रवार। नाम से ही पता चलता है कि ये वार शुक्र ग्रह से संबंधित है। इस वार का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों व पुराणों में बताया गया है। इस वार से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं भी हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jun 7, 2024 8:25 AM IST

Shukravar Ko Kya Kare-Kya Nahi: ज्योतिष शास्त्र व पुराणों आदि सभी में सप्ताह के सातों वार जैसे सोमवार, मंगलवार आदि का महत्व बताया गया है। सप्ताह का पांचवां दिन होता है शुक्रवार। ये वार बहुत खास है। इस वार से संबंधित अनेक मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित हैं जैसे इस दिन क्या करना चाहिए- क्या नहीं करना चाहिए, किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए और किस देवता की पूजा करनी चाहिए। आगे जानिए शुक्रवार से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में…

शुक्रवार को किस देवता की पूजा करें? (Shukravar Ko Kiski Puja Kare)
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए ये दिन बहुत ही खास है क्योंकि वे इस दिन शुक्र ग्रह की पूजा करें तो उनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही इस दिन संतोषी माता और देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

शुक्रवार को क्या करें? (Shukravar Ko Kya Kare)
1. शुक्रवार को शुक्र ग्रह से संबंधित उपाय करें जैसे शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
2. शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और इनसे जुड़े उपाय भी कर सकते हैं, इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
3. शुक्रवार को चाँदी, चावल, दूध, सफेद कपड़ा, अगरबत्ती, इत्र, सफेद चंदन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
4. शुक्रवार को सफेद या चमकीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा न कर पाएं तो सफेद रंग का रूमाल अपनी जेब में रखें।
5. शुक्रवार को कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, इत्र आदि लग्जीरियस चीजों को खरीदी करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह बलवान होता है।

शुक्रवार को क्या न करें? (Shukravar Ko Kya Na Kare)
1. ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार को संपत्ति जैसे मकान, दुकान आदि नहीं खरीदना चाहिए। इससे अशुभ फल मिलते हैं।
2. शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
3. शुक्रवार को काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए, ये कपड़े निगेटिविटी का प्रतीक होते हैं।
4. शुक्रवार को तामसिक चीजें जैसे- मांस, मदिरा यानी शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
5. शुक्रवार को किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए नहीं तो ये पैसा लंबे समय तक अटक सकता है।


ये भी पढ़ें-

Rambha Teej 2024: कब करें रंभा तीज व्रत? जानें पूजा विधि, महत्व और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में


Guruvar Astro Tips: गुरुवार को क्या उपाय करें, किन चीजों का दान करें, कौन-से काम करने से बचें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Hathras Stampede: पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया..कौन हैं वो? मुख्य आरोपी पर एक लाख का ईनाम
मुंबई: विश्व विजेताओं का विजय जुलूस, चैंपियस को दिया गया Water Salute
हाथरस हादसा: वकील एपी सिंह लड़ेंगे बाबा का केस, भगदड़ के लिए किसे बनाया जिम्मेदार?
T20 World Cup 2024: विक्ट्री परेड के लिए रथ तैयार, मुंबई में सड़कों पर जुटे लाखों फैंस
साजिश या हादसा? बिहार में 16 दिन में गिरे 10 पुल, उठ रहे कई सवाल । Bihar Bridge Collapse