
Ganga Dussehra Kyo Manate Hai: हिंदू धर्म में गंगा को देवनदी कहा जाता है क्योंकि मान्यता है कि गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई है। साल में कईं बार गंगा नदी से जुड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। गंगा दशहरा भी इनमें से एक है। ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन देवनदी गंगा धरती पर आई थीं। इस दिन गंगा स्नान और पूजा करने की परंपरा है। जानें इस बार कब है गंगा दशहरा…
पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 04 जून, बुधवार की दोपहर 11 बजकर 54 मिनिट से 05 जून, गुरुवार की रात 02 बजकर 16 मिनिट तक रहेगी। चूंकि दशमी तिथि का सूर्योदय 5 जून को होगा, इसलिए इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का राजयोग सुबह कुछ देर के लिए बनेगा, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।
- सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक
- सुबह 11:58 से दोपहर 12:52 तक
- दोपहर 12:25 से 02:05 तक
- दोपहर 02:05 से 03:45 तक
1. गंगा दशहरा पर जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन अपनी इच्छा के अनुसार गरीबों को अनाज, कपड़ा आदि का दान करना चाहिए।
2. गंगा दशहरा पर गंगा नदी के पूजन की परंपरा है, अगर न कर पाएं तो अपने आस-पास स्थित किसी पवित्र नदीं में स्नान करने से भी शुभ फल मिल सकते हैं।
3. गंगा दशहरा पर किसी नदी, तालाब या कुएं के निकट शाम को एक दीपक जरूर जलाएं। इससे भी आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
4. इस दिन पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे मानसिक तनाव कम होगा।
5. गंगा दशहरा पर घर में ही देवी गंगा का चित्र रखकर पूजा करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।