Guru Purnima 2025 Date: 10 या 11 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? नोट करें सही डेट

Published : Jun 21, 2025, 09:38 AM ISTUpdated : Jul 01, 2025, 04:32 PM IST
guru purnima 2025

सार

Guru Purnima 2025 Kab Hai: हर साल आषाढ़ मास के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व जुलाई 2025 के दूसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। 

Kab Hai Guru Purnima 2025: हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु के महत्व को समझाने के लिए हर साल आषाढ़ मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उन्हें उपहार आदि भी देते हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व जुलाई 2025 के दूसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए कब है गुरु पूर्णिमा 2025?

2025 में गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी?

पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 9 जुलाई, बुधवार की रात लगभग 01 बजकर 37 मिनिट से शुरू होगी जो 10 जुलाई, गुरुवार की रात 02 बजकर 06 मिनिट तक रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 10 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन इंद्र और प्रजापति नाम के 2 शुभ योग भी दिन भर रहेंगे।

साल में कितनी बार आती है गुरु पूर्णिमा?

गुरु पूर्णिमा का पर्व साल में सिर्फ एक बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने अनेक अवतार लिए, इनमें महर्षि वेदव्यास का अवतार भी एक है। महर्षि वेदव्यास ने ही वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे ग्रंथ की रचना की। वे कौरव और पांडवों सहित अनेक विद्वान ऋषियों के गुरु भी थे। इनका जन्म आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, इसलिए हर साल उनका जन्मोत्सव गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

गुरु पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने-अपने गुरु की पूजा करते हैं। जिन लोगों का कोई गुरु न हो वे भगवान को गुरु मानकर उनकी पूजा कर सकते हैं। गुरु पूर्णिमा पर पूजा के लिए दिन भर में 4 शुभ मुहूर्त रहेंगे।
- सुबह 10:52 से दोपहर 12:32 तक
- दोपहर 12:05 से 12:58 तक
- दोपहर 12:32 से 02:12 तक
- दोपहर 02:12 से 03:52 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम