Hanuman Ashtami 2024: कब है हनुमान अष्टमी, क्यों मनाते हैं ये पर्व?

Published : Dec 13, 2024, 09:54 AM ISTUpdated : Dec 23, 2024, 08:41 AM IST
hanuman ashtami 2024

सार

Hanuman Ashtami 2024: हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हनुमान अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व दिसंबर 2024 में मनाया जाएगा। ये पर्व मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में ही विशेष रूप से मनाया जाता है। 

Hanuman Ashtami 2024 Details: साल भर में हनुमानजी से जुड़े कईं व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, हनुमान अष्टमी भी इनमें से एक है। ये उत्सव हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। खास बात ये है कि ये उत्सव सिर्फ मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में ही मनाते हैं। इसके पीछे एक खास वजह भी है। आगे जानिए इस बार कब मनाया जाएगा हनुमान अष्टमी का पर्व और इससे जुड़ी खास बातें…

कब है हनुमान अष्टमी 2024? (Hanuman Ashtami 2024 Kab Hai)

पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 दिसंबर, रविवार की दोपहर 02 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगा, जो 23 दिसंबर, सोमवार की शाम 05 बजकर 08 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 23 दिसंबर, सोमवार को होगा, इसलिए इसी दिन हनुमान अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

क्यों मनाते हैं हनुमान अष्टमी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में जब राम-रावण युद्ध चल रहा था, उस समय अहिरावण भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले गया था। तब हनुमानजी ने पाताल में जाकर अहिरावण का वध किया था और राम-लखन को सुरक्षित धरती लोक पर लेकर आए थे। पाताल लोक से बाहर आने पर हनुमानजी ने पृथ्वी के नाभि केंद्र माने जाने वाले उज्जैन में कुछ देर विश्राम किया था। उस दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि थी, इसलिए उज्जैन, इंदौर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में ये उत्सव विशेष रूप से मनाते हैं।

हनुमानजी को किसने दिया था अमरता का वरदान?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीहनुमान अमर हैं। उन्हें अमरता का वरदान किसने दिया इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। रामचरित मानस के अनुसार, जब हनुमानजी ने लंका जाकर माता सीता की खोज की तो प्रसन्न होकर माता ने ही उन्हें अमरता का वरदान दिया था। मान्यता है कि वर्तमान समय में हनुमानजी किसी गुप्त स्थान पर रहकर तपस्या कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

साल 2025 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि? यहां नोट करें डेट


Somvati Amavasya Kab Hai: कब है साल 2024 की अंतिम सोमवती अमावस्या?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम