14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति 2025? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Published : Dec 14, 2024, 10:27 AM IST
makar-sankranti-2025-shubh-muhurat

सार

Makar Sankranti 2025: हर साल मकर संक्रांति को लेकर लोगों के मन में संशय बना रहता है इस बार मकर संक्रांति का का पर्व कब मनाया जाएगा, 14 या 15 जनवरी को, आगे जानिए साल 2025 में कब है मकर संक्रांति? 

Kab Hai Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। हर साल ये त्योहार जनवरी में मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों से इसकी डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है, जिसके चलते कभी ये पर्व 14 को तो कभी 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए साल 2025 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी…

क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति? (Makar Sankranti Kyo Manate Hai)

ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब भी सूर्य एक से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य जब धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हर साल 14 या 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि प्रवेश करता है, इसलिए सालों से इन्हीं 2 तारीखों को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है।

साल 2025 में कब है मकर संक्रांति? (Makar Sankranti 2025 Date)

ज्योतिषाचार्य शर्मा के अनुसार, साल 2025 में 14 जनवरी, मंगलवार की सुबह 8 बजकर 55 मिनिट पर सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हर साल भगवान सूर्य मकर संक्रांति पर अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आते हैं। इस साल मकर संक्रांति पर सूर्य देव अश्व यानी की घोड़े पर सवार होकर आ रहे हैं। जिसका अर्थ है कि इस साल लोगों को अश्व की तरह अधिक ऊर्जावान रहकर मेहनत करनी पड़ेगी तभी पूर्ण सफलता मिल पाएगी।

ये हैं मकर संक्रांति 2025 के शुभ मुहूर्त ((Makar Sankranti 2025 Shubh Muhurat)

मकर संक्रांति पर महा पुण्य काल यानी श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 03 मिनिट से 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा, यानी 1 घंटे 45 मिनिट का। इसे अलावा सामान्य शुभ मुहूर्त भी इस दिन रहेगा, जिसका समय सुबह 09 बजकर 03 मिनिट से शाम 5 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा, यानी 8 घंटे 42 मिनिट का। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का कईं गुना फल मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

2025 में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, यहां नोट करें पूरे साल के मुहूर्त


साल 2025 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि? यहां नोट करें डेट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम