Shani Jayanti Upay: शनि जयंती पर करें 5 चीजों का दान, कीमत 100 रुपए से भी कम

Published : May 16, 2025, 02:53 PM ISTUpdated : May 16, 2025, 05:10 PM IST

Shani Jayanti 2025 Date: इस बार शनि जयंती का पर्व 27 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है। इन चीजों की कीमत भी बहुत कम है। 

PREV
16
कब है शनि जयंती 2025?

Shani Jayanti Upay: ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन शनिदेव को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इन उपायों से आने वाले संकट टल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शनि जयंती पर यदि 5 चीजों का दान किया जाए तो आने वाले बुरे समय से बचा जा सकता है। इन चीजों की कीमत भी बहुत कम है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये चीजें…

26
शनि जयंती पर कौन-सा उपाय करें?

शनि जयंती के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। काले तिल शनिदेव की पूजा में विशेष रूप से उपयोग किए जाते हैं। काले तिलों का दान करने से न सिर्फ आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं बल्कि इस उपाय से पितृ दोष का बुरा प्रभाव भी कम होता है।

36
शनि जयंती पर किस चीज का दान करें?

शनि जयंती पर साबूत काली उड़द का दान करने का विशेष महत्व है। शनिदेव को काली उड़द की खिचड़ी का भोग भी लगाने की परंपरा है। काली उड़द का दान करने से शनिदेव की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है। अगर ज्यादा मात्रा में इस दाल का दान न कर पाएं तो सवा सौ ग्राम उड़द दाल का किसी जरूरतमंद को करें।

46
शनि जयंती के अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शनि को पैरों का कारक माना गया है, इसलिए शनिदेव को खुश करने के लिए जूते-चप्पल का दान करना बहुत शुभ होता है। इन जूते-चप्पलों का दान गरीबों और कुष्ठ रोगियों को करना चाहिए। जो लोग ये उपाय करते हैं शनिदेव उन पर सदैव प्रसन्न रहते हैं।

56
शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय

शनिदेव को प्रसन्न करने का एक और उपाय है सरसो के तेल का दान। शनि जयंती पर गरीबों को सरसो के तेल का दान करने से जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती हैं। तेल की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं। कम से कम सवा सौ ग्राम तेल का दान जरूर करें।

66
शनिदेव के आसान उपाय

शनि जयंती पर लोहे के बर्तन का दान करना भी शुभ माना जाता है। जरूरी नही कि ये बर्तन बड़े आकार के हों, छोटे आकार के बर्तनों का दान भी उतना ही फलदाई होता है। ज्योतिष शास्त्र में लोहा शनि का कारक माना गया है इसलिए लोहे के बर्तन का दान करना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories