Published : May 15, 2025, 08:39 AM ISTUpdated : May 16, 2025, 05:14 PM IST
Sharir Par Til Ke Sanket हर व्यक्ति के शरीर पर तिल जरूर होते हैं। समुद्र शास्त्र में तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शरीर के किस अंग पर तिल होने से क्या फल मिलता है, इसके बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है।
Effects of moles on the body: हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छोटे-छोटे काले निशान पाए जाते हैं, इन्हें तिल कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों के इन तिलों को देखकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इनमें से कुछ तिल बहुत ही शुभ होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के शरीर पर इन 5 अंगों पर तिल हो तो वह कंगाल से मालामाल बन जाता है। इन लोगों को धन-दौलत और मान-सम्मान की कोई कमी नहीं होती। आगे जानिए शरीर के किन 5 अंगों पर तिल होते हैं शुभ…
26
भौहों के बीच में तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के भौहों के बीचोंबीच तिल होता है, ऐसे लोग बहुत ही किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग अगर गरीब पैदा भी होते हैं तो समय के साथ इनके पास पैसा आता रहता है और ये बहुत ही जल्दी अमीर बन जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में बहुत मान-सम्मान भी मिलता है।
36
पीठ पर तिल होना भी शुभ
पीठ पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत लकी माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और इनके पास बहुत ज्यादा पैतृक संपत्ति होती है। ये लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका पर बहुत खर्च करते हैं। इन्हें कभी पैसों की तंगी नहीं होती और इनका पूरा जीवन सुखमय रहता है।
हथेली में तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास पैसों की आवक बनी रहती है। ये अपनी मेहनत से समाज में बड़ा पद प्राप्त करते हैं। शादी के बाद इनकी किस्मत और भी चमकने लगती है क्योंकि इन्हें ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिलता है जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
56
बेली बटन के पास तिल
नाभि के आसपास अगर किसी व्यक्ति को तिल हो तो ऐसा व्यक्ति अच्छा खाने-पीने का शौकीन होता है। पैसों की इन्हें कोई कमी नहीं होती और ये हर तरह का सुख भोगते हैं। अगर किसी लड़की की नाभि के पास तिल हो तो विवाह के बाद वो अपने पति की किस्मत भी चमका देती है।
66
पैर के अंगूठे पर तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के सीधे पैर के अंगूठें पर तिल होता है, ऐसे लोग बहुत घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में अनेक यात्राएं करते हैं और देश-विदेश का भ्रमण करते हैं। ये अच्छे से अच्छा खाना-पीना पसंद करते हैं। पैसों को लेकर इन्हें कभी सोचना नहीं पड़ता।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi