किस राशि में होगा 2025 का पहला सूर्यग्रहण, किन लोगों पर होगा इसका बुरा असर?

Published : Mar 19, 2025, 06:34 PM IST
Solar-Eclipse-2025-Rashifal

सार

Solar Eclipse 2025: साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण मार्च के अंतिम दिनों में होगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में अनेक प्रश्न हैं, जैसे ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, ये ग्रहण किस राशि में होगा आदि? आगे जानें इस सभी प्रश्नों के उत्तर। 

Surya Grahan 2025 Details In Hindi: सूर्य व चंद्रग्रहण समय-समय पर होते रहते हैं। वैसे तो ये सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन भारत में ग्रहण को ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण मार्च के अंतिम दिनों में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर ग्रहण का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव होता है। इसके अलावा जिन लोगों की जन्म कुंडली में कुछ अशुभ योग होते हैं, उनके ऊपर भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव देखा जाता है। जानें मार्च 2025 में होने वाले सूर्यग्रहण का अशुभ प्रभाव किन लोगों पर सबसे ज्यादा होगा…

कब होगा 2025 का पहला सूर्यग्रहण?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च, शनिवार को होगा। ये ग्रहण यूरोप, एशिया के उत्तरी भाग, उत्तरी व पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों में, और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा लेकिन भारत में ये ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक और महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, 29 मार्च को सूर्य ग्रहण दोपहर 2: 21 से शुरू होगा जो 6:14 तक रहेगा।

किस राशि में होगा सूर्यग्रहण?

29 मार्च, शनिवार का होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण मीन राशि में होगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु भी रहेंगे। मीन राशि में सूर्यग्रहण होने से सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव इसी राशि के लोगों पर होगा। इस राशि के लोगों को रिस्क वाले कामों से बचना होगा और वाहन आदि भी सावधानी से चलाना होगा। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है।

ये लोग भी रहें सावधान

जिन लोगों की जन्म कुंडली में ग्रहण योग है, उन लोगों को भी सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय सावधान रहना चाहिए। ग्रहण योग सूर्य, चंद्र, राहु और केतु की विशेष स्थितियों से बनता है। ग्रहण के समय ये लोग डिप्रेशन में जा सकते हैं या आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम भी उठा सकते हैं। इसलिए ये अशुभ योग जिन लोगों की कुंडली में होता है, उन्हें ग्रहण के समय सावधान रहना चाहिए।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम