Veer Bal Diwas 2024: कब है ‘वीर बाल दिवस’, क्यों खास है ये दिन?

Published : Dec 21, 2024, 11:33 AM ISTUpdated : Dec 26, 2024, 09:23 AM IST
Veer-Bal-Diwas-2024

सार

Veer Bal Diwas 2024 Kab Hai: हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन गुरु गोविंद के बेटों की शहादत के याद किया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही धर्म की रक्षा करते अपना बलिदान दिया था। 

सिक्खों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह के बारे में तो हम सभी जानते हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा करते हुए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, लेकिन उनके 4 बेटों की शहादत के बारे में कम ही लोगों को पता है। हर साल 26 दिसंबर को गुरु गोविंदसिंह के बेटों की शहादत को याद करते हुए वीर बाल दिवस मनाया जाता है, इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। जानें कौन थे गुरु गोविंदसिंहजी के बेटे, जिनकी याद में मनाते हैं वीर बाल दिवस…

माता गुजरी के साथ हुआ धोखा

बात साल 1705 की है। जब गुरु गोविंदसिंह ने मुगलों की नींद हराम कर दी थी। उस समय मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया, जिसके कारण वे अपने परिवार से बिछड़ गए। गुरु गोविंद की पत्नी माता गुजरी अपने बेटों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के साथ रसोइए गंगू के साथ गुप्त स्थान पर चलीं गई। लेकिन लालच के चलते गंगू ने सरहिंद के नवाब वजीर खां के हाथों उन सभी को पकड़वा दिया।

माता-बेटों पर वजीर खां ने किया अत्याचार

नवाब वजीर खां ने माता गुजरी और दोनों छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह बहुत अत्याचार किए और धर्म बदलने के लिए कहा। लेकिन इन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उस समय बाबा जोरावर मात्र 7 और बाबा फतेहसिंह 9 साल के थे। गुस्सा होकर वजीर खान ने 26 दिसंबर 1705 को दोनों साहिबजादों को दीवार में जिंदा चुनवा दिया। जब ये बात माता गुजरी को पता चली तो उन्होंने भी अपना शरीर त्याग दिया।

2 बेटों ने जंग में दी शहादत

गुरु गोबिंदसिंह के 2 बेटे थे, उनमें से 2 बेटे तो दीवार में चुनवा दिए गए, जबकि दो अन्य बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझारसिंह जंग में शहीद हो गए। ये जंग चमकौर में हुई थी। इस जंग में 40 सिखों ने हजारों की मुगल फौज से बहादुरी से युद्ध किया और लड़ते हुए शहादत प्राप्त की। इस तरह कुछ ही दिनों में गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटों ने देश और धर्म की राह पर चलते हुए अपनी कुर्बानी दे दी।


ये भी पढ़ें-

Saphala Ekadashi 2024:सफला एकादशी कब, 25 या 26 दिसंबर? जानें विधि-मंत्र, मुहूर्त


Hanuman Ashtami 2024: कलयुग में कहां रहते हैं हनुमानजी? जानें 5 रोचक बातें

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम