1 या 2 मार्च, भारत में कब से शुरू होगा रमजान मास, किस दिन रखेंगे पहला रोजा?

Published : Feb 15, 2025, 02:54 PM IST
Ramadan 2025

सार

Ramadan 2025 Date: इस्लाम में रमजान को पवित्र महीना कहा गया है। इस महीने में लोग रोजा यानी उपवास रखकर खुदा की इबादत करते हैं। जानें 2025 में कब से शुरू होगा रमजान। 

when will ramadan 2025 start: इस्लाम धर्म का अपना एक अलग कैलेंडर है, जिसे हिजरी कहते हैं। हिजरी कैलेंडर का नौवा महीना रमजान होता है, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा यानी उपवास रखकर खुदा की इबादत करते हैं। इस्लामिक मान्यता है कि इसी महीने में अल्लाह से पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं। इसलिए इस महीने रोजे रखकर खुदा को याद किया जाता है। आगे 2025 में कब से शुरू होगा रमजान मास…

कब से शुरू होगा रमजान मास 2025? (2025 Mai Ramadan Kab Hai)

हिजरी कैलेंडर के आठवे महीने को शआबान कहते हैं। शआबान महीने के अंतिम दिन जब चांद नजर आता है तो इसके अगले दिन से रमजान मास की शुरूआत होती है। इस्लामी विद्वानों के अनुसार, इस बार 28 फरवरी को चांद दिखाई देगा तो इसके अगले दिन से यानी 1 मार्च से रमजान की शुरूआत होगी। अगर चांद 1 मार्च को दिखाई दिया तो 2 मार्च से रमजान मास माना जाएगा।

किस दिन रखा जाएगा पहला रोजा?

अगर शआबान मास का चांद 28 फरवरी को दिखाई दिया तो पहला रोजा 1 मार्च को रखा जाएगा। और यदि 1 मार्च को शआबान मास का चांद दिखा तो इसके अगले दिन यानी 2 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।

क्यों इतना खास है रमजान मास? (importance of Ramadan)

रमजान को इस्लाम में खुदा की रहमत का महीना गया है। ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने में ही पैगंबर साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। कुरान में वे आयतें शुमार हैं, जो मुहम्मद साहब के मुंह से उस वक्त निकलीं जब वे पूरी तरह ईश्वरीय प्रेरणा में डूबे हुए थे। पैगंबर साहब ने इन आयतों को कभी लकड़ियों तो कभी तालपत्रों पर संकलित किया। इसलिए रमजान मास में कुरान खास तौर पर पढ़ी जाती है।


ये भी पढ़ें-

CBSE 10वीं पासिंग मार्क्स 2025: कितने नंबर लाने जरूरी? जानें पूरा ग्रेडिंग सिस्टम और कम्पार्टमेंट के नियम


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पंजाबियों की छवि खराब करने की साजिश

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम