2 दिन रहेगी फाल्गुन मास की अमावस्या, जानें कब करें श्राद्ध, कब स्नान-दान?

Published : Feb 14, 2025, 05:09 PM IST
falgun amawasya 2025

सार

Falgun Amawasya Kab Hai: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के देवता पितृ गण हैं। इस तिथि पर कईं त्योहार भी मनाए जाते हैं। इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 2 दिन रहेगी। 

Falgun Amawasya 2025: कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। इस दिन चंद्रमा बिल्कुल दिखाई नहीं देता। धर्म ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय किए जाते हैं। इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 2 दिन रहेगी, जिसके चलते लोगों के मन में ये संशय है कि वे श्राद्ध और स्नान-दान कब करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें फाल्गुन मास की अमावस्या कब है…

कब से शुरू होगा होलाष्टक 2025, इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ काम?

कब है फाल्गुन मास 2025 की अमावस्या तिथि?

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 27 फरवरी, गुरुवार की सुबह 08 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगी, जो 28 फरवरी की सुबह 06 बजकर 14 मिनिट तक रहेगी। इस तरह ये अमावस्या तिथि 2 दिन रहेगी, जिसके चलते लोगों के मन में संशय की स्थिति बन रही है कि कब श्राद्ध करें और कब स्नान-दान।

कब करें फाल्गुन अमावस्या का श्राद्ध?

पं. द्विवेदी के अनुसार, श्राद्ध , तर्पण और पिंडदान आदि कार्य अमावस्या तिथि की दोपहर में किए जाते हैं। ये स्थिति 27 फरवरी, गुरुवार को बन रही है, इसलिए पितरों से संबंधित सभी कार्य इसी दिन करना श्रेष्ठ रहेगा। 27 फरवरी को किए गए श्राद्ध से ही पितरों को प्रसन्नता होगी और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद देंगे। इस दिन अपने घर पर या किसी तीर्थ स्थान पर जाकर पितरों की शांति के लिए उपाय करने चाहिए।

कब करें फाल्गुन अमावस्या का स्नान-दान?

पं. द्विवेदी के अनुसार, स्नान-दान के लिए हमेशा सूर्योदय तिथि ली जाती है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि का सूर्योदय 28 फरवरी, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन अमावस्या का स्नान-दान किया जाएगा। फाल्गुन अमावस्या से जुड़े उपाय आदि भी इसी दिन किए जाएंगे। यानी इस दिन सुबह किसी नदी में स्नान करें और जरूरतमंदों को दान दें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें-

जन्म के वार से जानें कितने साल जिएंगे आप, किस उम्र में होगी मृत्यु?


‘मेरी प्रेमिका की शादी हो रही है’, बोलकर रोने लगा युवक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम