हर व्यक्ति ये जानना चाहता है कि उसकी उम्र कितनी है और किस आयु में उसकी मृत्यु हो सकती है। इसके लिए मानसागरी ज्योतिष ग्रंथ में बताया गया है। इस ग्रंथ में जन्म के वारे के अनुसार व्यक्ति की आयु का आंकलन किया गया है। 

जीवन और मृत्यु ऐसे विषय है, जिनके बारे में हर व्यक्ति जानना चाहता है। मानसागरी ज्योतिष में व्यक्ति की मृत्यु से जुड़े कईं रहस्यों के बारे में बताया गया है। मानसागरी ग्रंथ के अनुसार, व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उसके आधार पर उसकी आयु कितनी हो सकती है, ये बताया गया है। ये आंकलन कितना सटीक है, इस पर संशय है। आगे जानिए वार के अनुसार किसकी कितनी उम्र हो सकती है…

महिलाओं को गलत रास्ते पर ले जाती हैं ये 6 आदतें, आज ही बना लें इनसे दूरी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितनी होती है रविवार को जन्मे लोगों की आयु?

मानसागरी ग्रंथ के अनुसार, जिन लोगों का जन्म रविवार को होता है, उनकी आयु 60 वर्ष के लगभग होती है। इन लोगों को अपने जन्म के 13वें और 22वें वर्ष में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद का इनका जीवन आसान होता है।

सोमवार को जन्मे लोग कब तक जीते हैं?

मानसागरी ग्रंथ की मानें तो सोमवार को जन्मे लोगों की आयु 80 से 90 वर्ष के बीच होती है। इन लोगों को अपने जन्म से 16वें और 27वें वर्ष में बहुत सावधान रहना चाहिए, इन सालों में इन्हें मृत्यु के समान कष्ट का सामना करना पड़ता है।

कितनी उम्र में होती है मंगलवार को जन्मे लोगों की मृत्यु?

मंगलवार को जिन लोगों का जन्म होता है, उनकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच होती है। जन्म के दूसरे व 22वें वर्ष में इन्हें विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए, इस समय इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना होने का भय रहता है।

बुधवार को जन्मे लोगों की उम्र कितनी होती है?

बुधवार को जन्म लेने वाले लोग लगभग 64 वर्ष तक जीते हैं। इन लोगों को जन्म से आठवें महीने और आठवें साल में किसी बड़ी घटना-दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।

गुरुवार को जन्मे लोग कितना जीते हैं?

गुरुवार को जिन लोगों का जन्म होता है, उनकी उम्र 60 से 70 वर्ष के बीच की होती है। जन्म के 7वें, 13वे और16वे साल में इनके ऊपर भारी विपत्ति आती है। ये समय निकल जाने पर ये सफल जीवन जीते हैं।

कितनी होती है शुक्रवार को जन्मे लोगों की आयु?

शुक्रवार को जिनका जन्म होता है उनकी आयु लगभग 60 वर्ष की होती है। संभवत: इनके जीवन में कोई बड़ी परेशानी नहीं आती इसलिए ये अपने पूर्ण आयु प्राप्त करते हैं।

शनिवार को जन्मे लोगों की आयु कितनी होती है?

मानसागरी ग्रंथ के अनुसार, जिन लोगों का जन्म शनिवार को होता है, उनकी उम्र 90 साल के लगभग होती है। इनके लिए जन्म का पहला महीना और 13वां साल काफी कष्टप्रद यानी परेशान करने वाला रहता है।


ये भी पढ़ें-

कब से शुरू होगा होलाष्टक 2025, इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ काम?


महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद दुर्लभ संयोग, महादेव की पूजा से दूर होंगे ग्रहों के दोष


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।