साल 2025 में कब शुरू होगा हिंदू नववर्ष, इस दिन कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?

Published : Dec 31, 2024, 10:10 AM IST
vikram samvat 2082

सार

Vikram Samvat 2082: दुनिया के अलग-अलग धर्मों में नववर्ष की अलग-अलग मान्यताएं हैं। वर्तमान में अंग्रेजी कैलेंडर, जिसे ग्रेगोरियन कैलेंडर भी कहते हैं, सबसे ज्यादा प्रचलित है। इसका नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है। 

Vikram Samvat 2082 kab Se Shuru Hoga: अंग्रेजी नववर्ष 1 जनवरी से शुरू होता है। इसमें 12 महीने होते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर तक। वर्तमान में यही नववर्ष सबसे ज्यादा प्रचलित है। दुनिया में जितने भी धर्म हैं, उन सभी में नववर्ष को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। जैसे जैन धर्म का नववर्ष अलग दिन शुरू होता है और इस्लाम के नववर्ष अलग तारीख को। उसी तरह हिंदू धर्म में भी नववर्ष की अलग मान्यता है। जानें साल 2025 में कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष…

कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष?

पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। ये तिथि इस बार 30 मार्च, रविवार को है। यानी इसी दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ होगा। हिंदू नववर्ष को विक्रम संवंत कहा जाता है। इस बार 30 मार्च को विक्रम संवत 2082 शुरू होगा। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादि आदि कईं पर्व देश के अलग-अलग स्थानों पर मनाए जाते हैं। इसी दिन चैत्र नवरात्रि पर्व भी शुरू होता है, जो 9 दिनों तक मनाया जाता है।

क्या खास है ये तिथि?

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि से भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। द्वापर युग में युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। और भी कईं कारण इस तिथि को खास बनाते हैं।

कौन थे राजा विक्रम, जिनके नाम से है हिंदू नववर्ष?

हिंदू नववर्ष को विक्रम संवंत कहते हैं, जो राजा विक्रमादित्य की याद दिलाता है। मान्यता के अनुसार, प्राचीन समय में उज्जयिनी (वर्तमान उज्जैन) में राजा विक्रमादित्य नाम के एक महान और पराक्रमी राजा थे। उन्होंने हिंदू धर्म की पताका दूर-दूर तक फहराई थी साथ ही अनेक मंदिरों का निर्माण भी करवाया। उन्हीं के नाम पर हिंदू नववर्ष का नाम विक्रम संवंत रखा गया। हिंदू कैलेंडर की खास बात ये है कि ये ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 साल आगे है।


ये भी पढ़ें-

कब है होली, नवरात्रि, दिवाली? जानें 2025 के 10 बड़े त्योहारों की डेट्स


कब करें साल 2025 का पहला विनायकी चतुर्थी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि और मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम