Chandra Grahan 2025: भारत में कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण? नोट कीजिए डेट और सूतक का समय

Published : Jun 01, 2025, 11:21 AM IST
chandra grahan 2025 date

सार

Chandra Grahan 2025 Date: सितंबर 2025 में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके चलते इसका सूतक भी यहां मान्य होगा। जानें सितंबर 2025 में कब होगा चंद्रग्रहण?

Kab Hoga Chandra Grahan 2025: हर साल 1 या 2 बार चंद्रग्रहण की घटना होती है। वैसे तो ये आम खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए यहां इसका विशेष महत्व है। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर में होगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके चलते इसका सूतक भी यहां मान्य होगा। आगे जानिए चंद्र ग्रहण की सही डेट और इससे जुड़ी खास बातें…

सितंबर 2025 में कब होगा चंद्रग्रहण? (lunar eclipse 2025 date)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 में 2 चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। इनमें से पहला मार्च में हो चुका है, ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर, रविवार को भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर होगा। साल 2025 का एकमात्र यही चंद्र ग्रहण है, जो भारत में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने से यहां इसके सभी नियम जैसे सूतक आदि भी मान्य होंगे।

नोट करें चंद्रग्रहण का समय और सूतक की टाइमिंग (Chandra Grahan 2025 Sutak Time)

भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्रग्रहण 7 सितंबर की रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा, जो 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। विद्वानों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इस हिसाब से गणना की जाए तो इस चंद्र ग्रहण का सूतक 12 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा जो ग्रहण के अंत तक रहेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा ये चंद्रग्रहण?

7 सितंबर को होने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी दिखाई दिखाई देगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन जहां भी दिखाई देगा, वहां इसका पूरा प्रभाव महसूस किया जाएगा।

क्यों होता है चंद्रग्रहण?

वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी, चंद्रमा, और सूर्य के बीच आ जाती है तो पृथ्वी की छाया सीधे चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा का थोड़ा हिस्सा या पूरा भाग कुछ देर के लिए दिखाई नहीं देता। इसे ही चंद्रग्रहण कहते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम