Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर लोग क्यों खरीदते हैं गोल्ड?

Published : Apr 29, 2025, 02:35 PM IST
Akshaya-Tritiya-2025-gold-buying-shubh-muhurat

सार

Akshaya Tritiya 2025: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदने का बहुत क्रेज लोगों के बीच है। अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने के पीछे कईं मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। 

Akshaya Tritiya 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया साल में आने वाले 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे किया जा सकता है। अक्षय तृतीया से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हैं जो इसे खास बनाती हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस परंपरा से जुड़ी कईं मान्यताएं है, जिसके चलते लोग इस दिन सोना विशेष रूप से खरीदते हैं। आगे जानें इस परंपरा से जुड़े 3 कारण…

शंकराचार्य ने करवाई थी सोने की बारिश

आदि गुरु शंकराचार्य भारत के महान विद्वान थे, उन्हें साक्षात भगवान शिव का ही अवतार माना जाता है। एक बार जब शंकराचार्य किसी गरीब ब्राह्मण के घर भिक्षा लेने गए तो उसक पास उन्हें देने के लिए कुछ भी नही था। फिर भी उस ब्राह्मण ने शंकराचार्य को एक सूखा आंवला भिक्षा के रूप में दिया। उसकी गरीबी देखकर शंकराचार्य ने उसी समय कनकधारा स्त्रोत की रचना और पाठ किया, जिससे उस ब्राह्मण के घर में सोने की बारिश होने लगी। उस दिन अक्षय तृतीया थी। अक्षय तृतीया पर हुई सोने की बारिश के चलते ही इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

देवी लक्ष्मी ने कुबेर को बनाया था धनाध्यक्ष

धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी लक्ष्मी धन की देवी हैं। संसार के पूरे धन पर देवी लक्ष्मी का ही अधिकार है। भगवान शिव के मित्र कुबेर ने धन की इच्छा से देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की। अक्षय तृतीया के दिन देवी लक्ष्मी ने कुबेरदेव को दर्शन दिए और संसार में जितना भी धन है, उसका अध्यक्ष बना दिया। उसी दिन से संसार के पूरे धन यानी सोना पर कुबेरदेव का अधिकार माना जाता है। अक्षय तृतीया पर कुबेर को धनाध्यक्ष बनाने के चलते ही इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

सोना खरीदने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र में सोने को गुरु की धातु माना गया है। गुरु ग्रह के शुभ फल से ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम होने लगती है। यही कारण है कि अक्षय तृतीया जैसी शुभ तिथि पर सोना खरीदना एक परंपरा बन गया है।

अक्षय तृतीया 2025 सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त

- सुबह 10:47 से दोपहर 12:24 तक
- दोपहर 03:36 से शाम 05:13 तक
- शाम 05:13 से 08:49 तक
- रात 08:13 से 09:36 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम